बदला जमाना, फेसबुक ग्रुप ने ली नोटिस बोर्ड की जगह
क्रेजी यूथ का बदला जमाना, फेसबुक ग्रुप ने ली नोटिस बोर्ड की जगह।
गगन तलवार, करनाल
कम्युनिकेशन क्या है। क्या सिर्फ बातचीत। शायद, लेकिन यह गुजरे जमाने की बात है। टेक्नोलॉजी ने कम्युनिकेशन को इससे ज्यादा विस्तृत रूप दिया है। अब पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कालेज के कुछ छात्रों के फेसबुक ग्रुप को ही लीजिए। दस मेंबर से शुरू किए गए इस ग्रुप में अब दस हजार से ज्यादा सदस्य हैं। सदस्यों में ¨प्रसिपल से लेकर कॉलेज स्टाफ और नए व पुराने छात्र शामिल हैं। इतने ज्यादा सदस्य हैं कि यहां डाली सूचना नोटिस बोर्ड से ज्यादा मायने रखती है। शिक्षा से जुड़ी हर सूचना और कॉलेज एक्टीविटी की जानकारी यहां मिल जाती है।
यूं हुई शुरूआत
कॉलेज ग्रुप की शुरूआत सन 2014 में यहां के बीए छात्र कार्तिक वशिष्ठ ने की थी। ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि हर बच्चे तक जानकारी पहुंचे और टीचर्स और छात्र भी एक दूसरे के संपर्क में आएं। अक्सर ऐसा होता था कि छात्र नोटिस बोर्ड की तरफ ध्यान नहीं देते थे, जिससे कई जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती थी। कार्तिक फुटबॉल का खिलाड़ी भी है, उसके साथ भी कई बार ऐसा हुआ। तब उसने सोचा क्यों न कॉलेज के नाम से फेसबुक ग्रुप बनाकर डिजिटल नोटिस बोर्ड तैयार किया जाए।
एक पोस्ट से एकत्रित हुए 25 हजार रुपये
मार्च 2016 में घर से कॉलेज आ रहे एक छात्र का एक्सीडेंट हो गया। गरीब परिवार से होने के कारण उनके पास इलाज के पैसे नहीं थे। किसी स्टूडेंट ने उसकी मदद के लिए पोस्ट डाला। ग्रुप की एडमिन कमेटी ने पोस्ट डालकर सभी से मदद मांगी और देखते ही देखते 25000 रुपये से ज्यादा राशि एकत्रित हो गई। इसके लिए कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम में गु्रप के एडमिन को सम्मानित भी किया गया।
टीचर्स की इनवॉल्वमेंट से बना सेमी ऑफिशियल ग्रुप
ग्रुप के संचालन के लिए हर साल नए एडमिन्स चुने जाते हैं। सभी तक जानकारी पहुंचे, इसलिए ¨प्रसिपल की ओर से टीचर्स को भी ग्रुप में शामिल करके इसे सेमी ऑफिशियल बनाया गया। एडमिन सामाजिक विषयों पर भी सभी से चर्चा करते हैं। शुरूआत में कार्तिक के साथ छात्रा रुचिका, रवींद्र कपूर आदि एडमिन रहे। जुलाई 2016 से हर साल नए एडमिन नियुक्त किए जाते हैं। इस दौरान अमित, सुनील, रूबी, अनुराग कौशिक और देवेश सागर एडमिन बने। अब छात्रा दिपांशी लाठर, आंचल व गौरव सचदेवा कॉलेज का फेसबुक ग्रुप चला रहे हैं। कॉलेज की ओर से टीचर सतीश शर्मा व क्लर्क अरूण भी ग्रुप का संचालन कर रहे हैं। वर्जन--
सूचनाओं को शेयर करने का विद्यार्थियों का अच्छा प्रयास है। इससे छात्रों को भी एग्जाम डेज व अन्य गतिविधियों में इसका लाभ मिलता है। कॉलेज की सोशल मीडिया इंचार्ज प्रो. सुरेश दुग्गल की ओर से हर साल वार्षिक कार्यक्रम में एडमिन्स को सम्मानित किया जाता है।
-प्रवीण भारद्वाज, प्राचार्य, पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज करनाल।