जीवीएम स्कूल में वेलेंटाइन डे पर शहीदों को किया याद
जीवीएम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 08:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा: जीवीएम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने अमर शहीद सुभाष चंद बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत ¨सह, सुखदेव, राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके सपने को साकार करने की शपथ ली। प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीदों ने मौत को गला लगाया। प्राचार्या पम्मी ठकराल ने कहा कि हंसते-हंसते फांसी के तख्तों को चूमने वाले कभी भुलाए नहीं जा सकते हैं। उनकी प्रेरणा को आत्मसात कर हमें भी देश के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें