Move to Jagran APP

बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, कोरोना काल से बंद पांवटा साहिब के लिए बस सेवा फिर शुरू

बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल से बंद चल रही पांवटा साहिब के लिए बस सेवा यमुनानगर से शुरू कर दी गई है। हरियाणा दिल्ली व हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को फायदा होगा। वाया यमुनानगर होकर दिल्ली पहुंचेगी बस।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 08:05 AM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 08:05 AM (IST)
बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, कोरोना काल से बंद पांवटा साहिब के लिए बस सेवा फिर शुरू
पावंटा साहिब से दिल्ली बस सेवा बहाल।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से बंद पावंटा साहिब से दिल्ली बस सेवा बहाल हो चुकी है। अब यात्रियों को बस सेवा के अभाव में भटकने और टैक्सी लेकर अपनी जेब पर बोझ डालने से निजात मिलेगी।

loksabha election banner

पावंटा साहिब की बस सेवा कोरोना काल में बंद हो गई थी। जिससे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को खासी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था। रोडवेज विभाग की ओर से यमुनानगर डिपो की एक बस को पावंटा से दिल्ली तक शुरू कर दिया गया है। जो वाया यमुनानगर होते हुए जाएगी। जो पावंटा से शाम 5.40 पर चलेगी और रात 7.40 पर यमुनानगर पहुंचगी। आठ बजे यमुनानगर से चल कर रात करीब 12 बजे दिल्ली पहुंचगी। बता दें कि दिल्ली में हजारों की संख्या में बच्चे दिल्ली में पढ़ाई और काम करते हैं। जिनको बस न होने से दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा था। अब उनको भी इससे राहत मिलेगी।

एक बस और हाेगी शुरू

रोडवेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार आगामी सप्ताह में एक बस और पावंटा से दिल्ली के लिए शुरू की जाएगी। जिससे यात्रियों को और भी सहूलियत होगी। वहीं, एक बस और बहाल होने से विभाग को राजसव में भी लाभ होगा। क्योंकि दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के हजारों यात्री इस रूट पर हैं।

पावंटा-दिल्ली रूट पर बस सेवा काेरोना काल से बंद थी। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल एक बस की सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं, विभाग यात्रियों को सुविधा हेतु एक बस और जल्द शुरू करने पर विचार कर रहा है।

संजय रावल, ट्रेफिक मैनेजर रोडवेज विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.