Move to Jagran APP

कैथल से उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत, जानिए बसों का शेड्यूल

दीपावली और छठ पर्व के लिए ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को घर जाने के लिए मुश्किल हो रही है। ऐसे में बस विकल्‍प है। कैथल से हरिद्वार और उत्तरप्रदेश जाने के लिए सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर मिलेगी बस।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:32 AM (IST)
कैथल से उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को राहत, जानिए बसों का शेड्यूल
कैथल से उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के लिए बस सर्विस।

कैथल, जागरण संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व को लेकर शहर से सैकड़ों लोग उत्तरप्रदेश और बिहार जाते हैं। करीब डेढ़ साल से कैथल में कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है। पहले यात्री ट्रेन से कुरुक्षेत्र होते हुए दिल्ली चले जाते थे, लेकिन इस बार ट्रेन ना होने के कारण लोगों को बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा। फिलहाल कैथल डिपो में करीब 109 बसें चल रही हैं। बसों की कमी के कारण दिल्ली को छोड़कर दूसरे राज्यों में कैथल डिपो की बसें नहीं चल रही हैं। कैथल से हरिद्वार, जयपुर, उतराखंड के लिए पहले कैथल डिपो की सीधी बसें जाती थी, लेकिन कोरोना के समय से ये रूट बंद हैं।

loksabha election banner

अब दूसरे राज्यों की बसें हैं जो रात को कैथल डिपो में आती है और सुबह के समय वापस जाती हैं। डिपो की तरफ से इस समय दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 17 बसें चलाई जा रही हैं। दिल्ली से किसी भी राज्य के लिए बस और ट्रेन आसानी से मिल जाती हैं। बिहार जाने वाले यात्रियों को दिल्ली की बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा। दिल्ली जाने वाली अंतिम तीन बसें दिल्ली रुक जाती हैं और सुबह के समय दिल्ली से कैथल के लिए रवाना होती हैं।

यहां जाने के लिए इस समय मिलेगी बस स्टैंड से बस

स्थान जाने का समय

हरिद्वार और उत्तरप्रदेश के लिए सुबह पांच बजकर 40 मिनट

राजस्थान के लिए छह बजकर 30 मिनट

पंजाब के लिए छह बजकर 10 मिनट

पंजाब के लिए सात बजे

चंडीगढ़ के लिए पांच बजकर 10 मिनट

चंडीगढ़ के लिए छह बजकर 20 मिनट

चंडीगढ़ के लिए सात बजकर 30 मिनट

दिल्ली के लिए चार बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए पांच बजकर 10 मिनट

दिल्ली के लिए पांच बजकर 30 मिनट

दिल्ली के लिए छह बजकर 20 मिनट

दिल्ली के लिए सात बजे

दिल्ली के लिए सात बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए आठ बजकर 30 मिनट

दिल्ली के लिए नौ बजकर 20 मिनट

दिल्ली के लिए 10 बजकर 10 मिनट

दिल्ली के लिए 11 बजे

दिल्ली के लिए दोपहर 12 बजे

दिल्ली के लिए एक बजे

दिल्ली के लिए एक बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए दो बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए तीन बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए चार बजकर 40 मिनट

दिल्ली के लिए अंतिम पांच बजकर 40 मिनट

बस अड्डा इंचार्ज रोहताश जांगड़ा ने बताया कि हरिद्वार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के लिए सुबह बस सेवा शुरू हो जाती है। दिल्ली के लिए 17 बसें चलाई जा रही हैं ताकि बिहार सहित अन्य राज्यों में जाने वाले यात्रियों कोई परेशानी ना उठानी पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.