वार्ड 11 में विधायक को किया सम्मानित
पानीपत : वार्ड 11 की शाति गारमेंटस वाली गली में शनिवार को स्थानीय निवासियों ने सम्मान समारोह आयोजित
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 02:05 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 02:05 AM (IST)
पानीपत : वार्ड 11 की शाति गारमेंटस वाली गली में शनिवार को स्थानीय निवासियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी और भाजपा नेता सुरेद्र रेवड़ी को सम्मानित किया गया।
वार्ड 11 के नागरिकों ने विधायक रोहिता रेवड़ी द्वारा क्षेत्र की गलिया बनवाने और सीवर लाइन डलवाने पर आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता सुरेद्र रेवड़ी ने नव वर्ष पर छोटे बच्चों को भी शुभकामनाएं दी। विधायक रोहिता रेवड़ी व भाजपा नेता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद तरूण छौक्करा, विजयंत शर्मा, विपिन चावला, गिरीश शर्मा, हिमाशु कटारिया, कर्ण, निखिल, राजीव गुलाटी, धर्मेद्र, संतोष ठक्कर व निशा बंसल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें