Move to Jagran APP

भर्ती घोटाला मामला, कर्रवाई ना होने पर पुरुषोत्तमपुरा बाग पहुंचे AAP कार्यकर्ता, 17 को विस का करेंगे घेराव

भर्ती घोटाला मामले में कार्रवाई ना होने पर कुरुक्षेत्र में आप कार्यकर्ता नवीन जयहिंद कार्यकर्ताओं के साथ करीब डेढ़ बजे दक्षिण दिशा के गेट से ब्रह्मसरोवर में दाखिल हुए। पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की बजाय मुख्य गेट खोल दिया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ पर पहुंचे।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM (IST)
भर्ती घोटाला मामला, कर्रवाई ना होने पर पुरुषोत्तमपुरा बाग पहुंचे AAP कार्यकर्ता, 17 को विस का करेंगे घेराव
पुरुषोत्तमपुरा बाग में पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नवीन जयहिंद की अगुवाई में भाले व दूसरे हथियार लेकर पुलिस के सामने से ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग तक पहुंच गए। करीब दो दर्जन कार्यकर्ता यहां पौने घंटे तक रहे। पुलिस ने इनको मुख्य गेट या अन्य कहीं पर रोका तक नहीं। जबकि प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू की गई है। एक पुलिसकर्मी पुरुषोत्तमपुरा बाग से हटने की बात कहकर पीछे हट गया। नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गीता पर हाथ रखकर नौकरियों में भ्रष्टाचार न होने की कसम खाने पर 17 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया। वे यहां श्रीमदभगवत गीता, गंगाजल, गोमूत्र व गाय लेकर जाएंगे।

loksabha election banner

पुलिसकर्मियों ने खोला मुख्य गेट

नवीन जयहिंद कार्यकर्ताओं के साथ करीब डेढ़ बजे दक्षिण दिशा के गेट से ब्रह्मसरोवर में दाखिल हुए। पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की बजाय मुख्य गेट खोल दिया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ पर पहुंचे। एक पुलिसकर्मी ने उनको टोका तो नवीन जयहिंद ने कहा कि यहां पर मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता की है। उनका भी अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रुप डी से लेकर सब इंस्पेक्टर और एचसीएस तक की भर्ती में भ्रष्टाचार किया गया है। नौकरियों में नोटों से भरे सूटकेस चले हैं। एक एचसीएस अधिकारी इतने बड़े पैमाने पर नौकरियों में भ्रष्टाचार नहीं कर सकता। इसमें सरकार के दो मंत्रियों व अन्य कई लाेगों का हाथ है। सरकार इस मामले को दबा गई है।

उन्हाेंने कहा कि सरकार खुद खुलासा नहीं करती है तो भर्ती घोटाले में फंसे एचसीएस अधिकारी को उनको दो दिन के रिमांड पर दें। वे इस मामले की सभी परतों को खोल देंगे। मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पवित्र ब्रह्मसरोवर पर आ रहे हैं। वे यहां गीता पर हाथ रखकर नौकरियों में भ्रष्टाचार के आरोपों को नकार दें। वे उसी दिन अपना जनजागरण अभियान बंद कर देंगे। सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह 17 दिसंबर को विधानसभा पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 30 लाख युवाओं के लिए उनको लठ, तलवार व गदा उठानी पड़ेगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अनुप संधू, शोएब आलम, विशाल खुब्बड, कल्याण सिंह, राजकुमार पहल, विक्रांत गोयत, प्रवीण हुड्डा, विनोद भाटी, कृष्णा राठी, प्रिया शर्मा, सुमित हिंदुस्तानी, हरबंस लाल, निर्मल सिंह, नसीब सिंह, सुखविंदर बाजवा, सुनील सहारण, प्रदीप कुराड, दिलीप दडवा, बाबूराम, बीर सिंह, सतीश बिंदल व विरेंद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.