Move to Jagran APP

फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन को चाकू से गोदा, नकदी लूटी

स्कूटी व बाइक सवार सात युवकों ने बुधवार देर रात को सेक्टर 12 में ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास स्कूटी सवार फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन के साथ पहले झगड़ा किया और फिर चाकू से गोदकर नकदी लूट ली। घायल युवक की पीठ पर सात और पेट पर दो निशान हैं। पेट में एक निशान पांच सेंटीमीटर गहरा है। संदिग्ध युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में दिखी है। घटना रात करीब 1115 बजे की है। कुटानी गांव के किसान कपूर सिंह मलिक ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा सुशील मलिक करनाल स्थित श्रेया इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड में रिकवरी का काम करता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 07:53 AM (IST)
फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन को चाकू से गोदा, नकदी लूटी
फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन को चाकू से गोदा, नकदी लूटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्कूटी व बाइक सवार सात युवकों ने बुधवार देर रात को सेक्टर-12 में ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास स्कूटी सवार फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन के साथ पहले झगड़ा किया। फिर चाकू से गोदकर नकदी लूट ली। घायल युवक की पीठ पर सात और पेट पर दो निशान हैं। पेट में एक निशान पांच सेंटीमीटर गहरा है। संदिग्ध युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में दिखी है।

loksabha election banner

घटना रात करीब 11:15 बजे की है। कुटानी गांव के किसान कपूर सिंह मलिक ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा सुशील मलिक करनाल स्थित श्रेया इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड में रिकवरी का काम करता है। उसकी ड्यूटी पानीपत में है। बुधवार सुबह आठ बजे सुशील स्कूटी से ड्यूटी पर गया था। बेटा हर रोज आठ बजे ड्यूटी से घर लौट आता था। रात नौ बजे बेटे ने भतीजे संदीप मलिक को कॉल कर बताया कि वे ठीक-ठाक है। इसका बाद बेटा सेक्टर 25 से घर लौट रहा था। सेक्टर 12 में ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास स्कूटी व बाइक सवार सात युवकों ने सुशील की पीठ पर चाकू से वार किया। बेटा सड़क पर गिर गया। इसके बाद पेट पर दो वार किये तो वह पीठ के बल गिरा। हमलवारों ने उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ वार किये और नकदी लूटकर बबैल नाके की तरफ भाग गए। 11:55 बजे पुलिसकर्मी ने कॉल कर बताया कि सुशील गंभीर हालात में सिविल अस्पताल में भर्ती है। झगड़े में सुशील को धारदार हथियार से हमला किया गया है। वहां से डाक्टरों ने पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका ऑपरेशन किया गया है। इस बारे में सेक्टर 11-12 चौकी प्रभारी विष्णु दत्त ने बताया कि सुशील का हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ईंट से नाली रोकने के विवाद में चाकू से गोदा, पांच पर केस दर्ज

जासं, पानीपत : एकता विहार कॉलोनी के डेयरी मालिक रामपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसने कॉलोनी में मकान किराये पर दे रखा है। 7 जुलाई को पड़ोसी मोहित सिगला ने उसके मकान के पास नाली में ईंट अड़ा दी। रात 8:30 बजे बेटा शिवम ईंट हटाने गया तो मोहित ने गाली-गलौज की। बेटे ने डेयरी पर आकर उसे घटना की जानकारी दी। वह कॉलोनी के कलम सिंह के साथ मोहित का समझाने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में मोहित, मोहित के पिता बिजेंद्र और अन्य तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया। मोहित ने उसके दाहिने हाथ पर चाकू से वार किया और अन्य आरोपितों ने डंडों से उसे व कमल सिंह को पीटा। आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। स्वजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.