विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratnawali Festival 2019: देखिए हरियाणावी संस्कृति के सबसे बड़े महाकुंभ रत्नावली महोत्सव की तस्‍वीरें

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Sat, 02 Nov 2019 11:46 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 04:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने किया।

Ratnawali Festival 2019: देखिए हरियाणावी संस्कृति के सबसे बड़े महाकुंभ रत्नावली महोत्सव की तस्‍वीरें
Ratnawali Festival 2019: देखिए हरियाणावी संस्कृति के सबसे बड़े महाकुंभ रत्नावली महोत्सव की तस्‍वीरें

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। इंतजार खत्म, हरियाणावी संस्कृति का सबसे बड़ा महाकुंभ रत्नावली महोत्सव शुुुरू हो गया। जलशक्ति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया नेे उद्घाटन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में  चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 30 विधाओं में दो हजार से ज्यादा कलाकार छह मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आडिटोरियम हॉल में हरियाणवी कोरियोग्राफी, हरियाणवी रीति-रिवाज, पाप सांग हरियाणवी, आरके सदन में हरियाणवी भजन, रागिनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस पुरुष, रागिनी, सीनेट हाल में डेक्लामेशन, हरियाणवी पगड़ी खुला मंच पर सांग प्रोफेशनल व क्रश हाल में बोहिया, फुलझड़ी, इंडी, पिड्डा, बंदरवाल प्रतियोगिताएं होगी। 

 34वें रत्नावली महोत्सव में 30 विधाओं में सभी जिलों के 2000 से अधिक कलाकार छह मंचों पर धमाल करेंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि हरियाणा की कला एवं शिल्प को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस बार बेहतरीन हरियाणा शिल्प ग्राम पंडाल बनाया गया है। हरियाणा के प्राचीन गांवों व उनकी अवधारणा भी महोत्सव में देखने को मिलेगी। 

ratnawali2019

ratnawali2019

  • रत्‍नावली के मंच से देशभक्ति के लिए प्राण न्‍यौछावर कर देने वाले जवानों के जीवन को कलाकारों ने प्रस्‍तुति से जीवंत किया। 

ratnawali2019

ratnawali2019

ratnawali

ratnawali

  • एस डी पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने हरियाणवी कोरियोग्राफी में किसानों की समस्या और सर छोटू राम के संघर्ष को प्रदर्शित किया।

ratnawali

ratnawali2019

ratnawali2019

ratnawali2019

ratnawali2019

ratnawali2019

ratnawali

ratnawali

ratnawali

ratnavali

ratnavali

ratnavali

ratnavali

  • रत्नावली में विश्वविद्यालय के होटल एंड मैनेजमेंट विभाग की छात्राओं ने फास्टफूड का स्टाल लगाया है। 

ratnavali

ratnavali

  • यह है हरियाणवी धमाल की मस्ती। हरियाणवी गीतों की धुनों पर युवा जमकर नाच रहे हैं। यही सिलसिला अब चार दिन तक चलने वाला है।

ratnavali

  • यह हरियाणावी संस्कृति का संगम है। यहाँ हर उम्र में जोश है हर मन मस्त है। हरियाणवी गीतों की धुन पर हर पांव थिरकता है।

ratnawali

ratnawali

ratnawali

  • रत्नावली के मंच पर जहां कलाकार धमाल मचा रहे हैं, वहीं बैक स्‍टेज अपनी बारी के इंतजार में कलाकार तैयारी मं जुटे हैं। 

ratnawali

  • कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे हैं।

ratnawali

  • इस बार की रत्नावली महोत्सव को जल संरक्षण को समर्पित किया गया है।
  • टैगलाइन दी गई है- जल ही जीवन है, इसे सुरक्षित रखें।
  • गांव जाजनपुर की 85 वर्षीय शौनन देवी भी रत्नावली देखने पहुंची हैं।

ratnawali

  • हरियाणवी कलाकार महवेव्र गुड्डू ने शंख बजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।

ratnawali

  • हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह रत्नावली-2019 शूरु हो रहा है। जलशक्ति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय के राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने दीप प्रज्‍वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

ratnawali

  • कुछ ऐसा होगा महोत्सव
  • रत्नावली के मुख्य मंच पर रत्नावली के शुभारंभ के साथ ही हरियाणवी कोरियोग्राफी, हरियाणवी रीति-रिवाज और हरियाणवी पाप सांग पर धमाल होगा। 
  • थर्ड के गेट साथ लगते राधा-कृष्ण सदन में हरियाणवी भजन और ड्यूट रागिनी की धमाकेदार प्रस्तुतियां होंगी। 
  • ओपन एयर थियेटर में पुरुष सोलो डांस और रागिन आयोजित होंगी। 
  • सीनेट हाल में डेक्लामेशन, खुला मंच पर हरियाणवी पगड़ी और प्रोफेशनल की ओर से सांग की प्रस्तुति दी जाएगी। 
  • क्रश के दिखेगी हरियाणवी परंपरा की झलक। क्रश हाल में बोहिया, फुलझड़ी, इंडी, पिड्डा और बंदरवाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।