Move to Jagran APP

CWE में पहली बार राखी सावंत और सपना चौधरी, खली भी होंगे साथ

यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत और हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में एक साथ नजर आएंगी। उनके साथ होंगे द ग्रेट खली। आखिर ऐसा क्या है?

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 05:59 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:36 AM (IST)
CWE में पहली बार राखी सावंत और सपना चौधरी, खली भी होंगे साथ
CWE में पहली बार राखी सावंत और सपना चौधरी, खली भी होंगे साथ

जेएनएन, अंबाला/पानीपत: यह पहला मौका होगा जब द ग्रेट खली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत और हरियाणवी कलाकार व बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी कॉन्‍टीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्‍ल्‍यूई) में नजर आएंगी। अंबाला में इनके आने की चर्चाओं पर अब मुहर लग चुकी है। खुद द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें दैनिक जागरण की ये खबर।

loksabha election banner

अंबाला में पहली बार सीडब्ल्यूई फाइट होगी। इसमें देसी पहलवानों के साथ-साथ विदेशी पहलवान भी दमखम दिखाएंगे। अंबाला से पहले 11 नवंबर को पंचकूला और इसके बाद सीएम सिटी करनाल में 16 नवंबर यह फाइट दर्शकों को देखने को मिलेगी। 

 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 13 को फाइट
अंबाला शहर में सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 13 नवंबर को यह फाइट होगी। इसके लिए आयोजकों ने जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए द ग्रेट खली खुद कार्यक्रम की तैयारी पर नजर रखे हुए हैं।

khali and undertaker

25 देसी और 10 विदेशी पहलवान दिखाएंगे दमखम
इसमें द ग्रेट खली सहित कुल 25 देसी और 10 विदेशी पहलवान शिरकत कर दमखम दिखाएंगे। 13 नवंबर को 4 से 6 बजे सांय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जबकि 7 से 9 बजे फाइट होगी। द ग्रेट खली ने बताया कि विदेशों के नामी पहलवान इस रेसलिंग में शामिल होंंगे। साथ ही प्रदेश के भी चैंपियन और मेडल विजेता पहलवानों से संपर्क किया जा रहा है।

राखी और सपना का डांस होगा आकर्षक
द ग्रेट खली दलीप सिंह ने अंबाला शहर में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाली इस फाइट से पहले राखी सांवत, सपना चौधरी जैसे अन्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हालांकि कार्यक्रम में एंट्री के लिए 500 व एक हजार रुपये की फीस निर्धारित की गई है। 

khali

प्रेसवार्ता करते द ग्रेट खली और विधायक असीम गोयल।

परंपरागत खेल फिर से हो रहे जीवित: खली
प्रेसवार्ता के दौरान शहर विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। खली ने बताया कि हरियाणा की जनसंख्या बेहद कम है लेकिन खेलों में हरियाणा देश में आगे रहा है। इसीलिए हरियाणा के परंपरागत खेल को पुन: जीवित करने के लिए अब इस तरह के आयोजन शुरू किए गए हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के प्रयासों से आज हरियाणा खेलों में सबसे आगे है। क्योंकि यहीं से मेडल की शुरुआत होती है। विधायक ने आश्वासन दिया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो भी संभव मदद होगी वह करेंगे। खली ने बताया कि सीडब्ल्यूई में हरियाणा के बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.