Move to Jagran APP

चढ़ूनी के आह्वान पर किसान आंदोलन में बढ़ी सक्रियता, इधर, गुणी प्रकाश को लेकर सिख समाज की महापंचायत

कुरुक्षेत्र में टिकैत और चढ़ूनी गुट एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। किसान आंदोलन के लिए कुरुक्षेत्र से 15 अगस्त को एक जत्‍था दिल्ली जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट इसकी तैयारी में लगा है। वहीं गुणी प्रकाश के खिलाफ सिख समाज ने महापंचायत बुलाई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 09:56 AM (IST)
चढ़ूनी के आह्वान पर किसान आंदोलन में बढ़ी सक्रियता, इधर, गुणी प्रकाश को लेकर सिख समाज की महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से बड़ा जत्था 15 अगस्त को दिल्ली जाएगा। चढूनी ग्रुप ने इसके लिए एक हजार गाड़ी और दो हजार मोटरसाइकिलों का टारगेट लिया है। इसकी रणनीति बनाने के लिए वीरवार को कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई है। इसमें कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के साथ जत्थे को सफल बनाने का खाका खींचा जाएगा। इधर सिख समाज ने एक अगस्त को कुरुक्षेत्र में महापंचायत बुलाई है। इसमें मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश को लेकर फैसला लिया जाएगा।

loksabha election banner

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बार्डर पर गत कई महीनों से किसान धरनारत हैं। किसानों ने इन सबके बीच हर जिले से जत्थों के पहुंचने की योजना बनाई थी। जिले के जत्थे की एक सप्ताह की ड्यूटी होगी। भाकियू चढूनी गुट के कार्यकारी जिला प्रधान कृष्ण कुमार कलाल माजरा ने बताया कि जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक वीरवार को सैनी समाज भवन में बुलाई है। बैठक में इसकी रणनीति बनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के साथ इस पर खुलकर चर्चा की जाएगी। बैठक में इसकी सब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

हर सप्ताह एक जिले को जिम्मेदारी

भाकियू ने किसान आंदोलन को लगातार बनाए रखने के लिए जिला कमेटियों की ड्यूटी लगाई है। हर जिला एक सप्ताह अपनी ड्यूटी बार्डर पर देगा। अब तक यमुनागनर, अंबाला, करनाल व पानीपत अपनी ड्यूटी दे चुका है। एक अगस्त को झज्जर और पांच अगस्त को कैथल से जत्था दिल्ली बार्डर पर जाएगा। भाकियू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि एक गुट सरकार के इशारे में किसान आंदोलन को प्रभावित करना चाहता है। जबकि इस गुट का आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है। इससे किसानों व सिख समाज के लोगाें में भारी रोष है। वहीं सिख समाज ने गुणी प्रकाश के सिखों पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक अगस्त को कुरुक्षेत्र में महापंचायत बुला रखी है। इसमें समाज के लोग फैसला लेकर रणनीति बनाएंगे।

Maan Group

दो दिन पहले मान गुट ने जाम लगाया था।

गुणी गुट का 10 अगस्त को अल्टीमेटम होगा पूरा

भाकियू मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने गुरनाम सिंह चढूनी को गिरफ्तार करने की मांग उठा रखी है। प्रशासन ने गत दिनों मथाना में जाम खुलवाते समय किसानों से 15 दिन का समय लिया था। प्रदेश महासचिव प्रवीण मथाना ने बताया कि उनके अल्टीमेटम के दो दिन पूरे हो गए हैं और 10 अगस्त को समय पूरा हो जाएगा। प्रशासन व पुलिस तय समय तक गुरनाम सिंह चढूनी को गिरफ्तार नहीं करता है तो वे 11 अगस्त को डीसी आवास के बाहर स्थायी दीवार बनाकर धरना देने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस की होगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.