राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का कांग्रेस पर निशाना, बोले- सीएए पर लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
पानीपत में हरियाणा से राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने प्रेसवार्ता करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
पानीपत, जेएनएन। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। सीएए से किसी की भी नागरिकता नहीं छीनेगी। लेकिन विपक्ष आम जनता को गुमराह कर देश में प्रदर्शन करवा रहा है। डीपी वत्स नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में जन जागरूकता अभियान के तहत पानीपत पहुंचे थे।
विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए वत्स ने कहा कि पीएम मोदी ने देशहित में फैसले लिए हैं। दुनिया में देश का डंका है। पाकिस्तान भी देश की तरफ आंख नहीं उठा कर देख सकता। देश विकास की ओर प्रगतिशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। इस वजह से वह जनता को गुमराह कर रहा है।
पानीपत में बड़ा प्रदर्शन
वहीं करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 15 जनवरी को सीएए के समर्थन में पानीपत में बड़ा जन प्रदर्शन होगा। इसमें देश प्रदेश के बड़े नेता और हर संगठन शामिल होंगे।