करनाल में चुनाव केा लेकर सर्वसम्मति, राजेश सीनियर और नवीन डिप्टी मेयर चुने गए
करनाल में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया है। सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सीनियर डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 19 के पार्षद राजेश अधि को बनाया गया है जबकि डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 1 के पार्षद नवीन कुमार को बनाया गया है। चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। दो साल के इंतजार के बाद नगर निगम में रिक्त चले आ रहे सीनिय डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का का चुनाव शुक्रवार को हो गया। सीनियर डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 19 के पार्षद राजेश अधि को बनाया गया है जबकि डिप्टी मेयर वार्ड नंबर 1 के पार्षद नवीन कुमार को बनाया गया है। चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया।
चुनावी प्रक्रिया के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। इन दोनों पदों के चुनाव से एक दिन पहले निगम की राजनीति पूरे चरम पर रही।
नगर निगम चुनाव को दो साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद यहां अभी तक सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का पद रिक्त चला आ रहा था। निगम चुनाव के बाद इन दोनों पदों के चुनाव को लेकर खूब चर्चाएं सामने आई थी। लेकिन एक एक महीना करके समय आगे बढ़ता गया। जबकि इस साल की शुरुआत में यह माना जा रहा था कि जल्द ही इन दोनों पदों पर चुनाव करवा लिया जाएगा। लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बाद में कोरोना महामारी के चलते इन दोनों पदों पर चुनाव को लेकर चर्चा ही ठंडी हो गई। इसी बीच में यह संकेत मिल गए थे कि नए साल से पहले इन दोनों पदों पर चुनाव करवा लिए जाएंगे। इसे लेकर सीएम मनोहर लाल भी बेहद पाजीटिव रहे हैं।
कई नेता पार्षद मनोनीत होने के इंतजार में थे
नगर निगम में सरकार की ओर से तीन पार्षद मनोनीत किए जाने थे। पार्षद मनोनीत होने की रेस में कई स्थानीय नेता शामिल थे। इनमें अधिकतर वह शामिल थे, जिन्होंने निगम चुनाव के समय भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवारों के समर्थन में अपना नामांकन वापिस ले लिया था या फिर चुनाव के बीच में अपना समर्थन दे दिया था। इन पदों पर नियुक्ति को लेकर भी राजनीतिक समीकरणों का ध्यान रखा गया।