Move to Jagran APP

लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही भाजपा : राज बब्बर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि भाजापा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 02:34 AM (IST)
लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही भाजपा : राज बब्बर
लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही भाजपा : राज बब्बर

जागरण संवाददाता, समालखा

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि भाजापा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। मेघालय में दो सीट जीतने वाली पार्टी की सरकार है। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने उप्र, राज्यसभा चुनाव में भी खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया। वे दिल्ली से कैराना में जनसभा में शिरकत करने जा रहे थे। पूर्व विधायक धर्म ¨सह छौक्कर के जीटी रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी भाजपा सत्त में आई है, वहां धनबल, बाहुबल व सत्त बल का दुरुपयोग हुआ है। जेल में बंद कैदियों को भी संविधान ने वोट का अधिकार दिया है। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने जेल में बंद अपने नेताओं को बाहर कर वोट गिरवाया। दूसरी पार्टियों के नेताओं को मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का चुनाव परिणाम सभी के सामने है। मेघालय और नगालैंड में तो भाजपा ने कांग्रेस को मौका नहीं देकर हद पार कर दी। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल खड़ा किया। साथ ही कहा कि ईवीएम पर विरोधी पार्टियों के एतराज के बाद भी भाजपा उसकी जांच नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा के सीएम पद के दावेदार का हारना इनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। पूर्व विधायक धर्म ¨सह छौक्कर व कंवर ¨सह छौक्कर सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

फोटो खीचवाने वालों की होड़

फिल्म अभिनेता राज बब्बर के साथ फोटो खीचवाने वालों की होड़ लगी रही। युवाओं में इसके प्रति अधिक उत्साह था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.