Move to Jagran APP

भू-जल स्तर में सुधार के लिए अनोखा प्लान, यमुनानगर के पार्कों में बनेंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम

शहर के वार्ड नंबर 7 8 9 व 10 में ही पार्कों की संख्या सबसे अधिक है। इन वार्डों में कई-कई एकड़ में पार्क बने हुए हैं। बारिश के दिनों में इन पार्कों में पानी जमा हो जाता है। यह पानी लीच पिट से जमीन के अंदर ही रिस जाएगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 04:32 PM (IST)
भू-जल स्तर में सुधार के लिए अनोखा प्लान, यमुनानगर के पार्कों में बनेंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम
नगर निगम ने वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 का चयन किया है।

पानीपत/ यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर शहर के पार्कों में नगर निगम अब बरसात के पानी का संरक्षण करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 का चयन किया है। सबसे ज्यादा पार्क इन्हीं वार्डों में ही हैं। इसके लिए सभी पार्कों में लिचपिट बनाए जाएंगे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रथम चरण में चार वार्डों के पार्क कवर किए जाएंगे। उसके बाद शहर के सभी पार्कों में यह व्यवस्था की जाएगी। निगम की ओर से निविदाएं मांग ली गई हैं और जल्दी ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।  

loksabha election banner

इसलिए लिया निर्णय

शहर के वार्ड नंबर 7, 8, 9 व 10 में ही पार्कों की संख्या सबसे अधिक है। इन वार्डों में कई-कई एकड़ में पार्क बने हुए हैं। बारिश के दिनों में इन पार्कों में पानी जमा हो जाता है। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। यह पानी लिचपिट के माध्यम से जमीन के अंदर ही रिस जाएगा। इस तरह भूमिगत जल स्तर में तो सुधार होगा ही। साथ ही साथ पार्क में जलभराव की समस्या भी नहीं रहेगी। पार्कों में कई-कई दिन तक पानी जमा नहीं रहेगा। गिरते भू-जलस्तर को देखते हुए पार्कों में यह व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद पूरे यमुनानगर शहर के पार्कों में लीच पिट की व्यवस्था की जाएगी।  

जल संचय की दिशा में महत्वपूर्ण कदमः मेयर 

नगर निगम के मेयर मदन चौहान ने बताया कि जल संचय करना जरूरी है। यह वर्तमान की जरूरत है और हमारा भविष्य़ इसी पर निर्भर है। इस दिशा में यमुनानगर नगर निगम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहर के सभी पार्कों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। चार पार्कों से इसकी शुुरुआत हो चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.