पानीपत का राहुल मलिक हत्याकांड: गाली-गलौज के बाद बचपन के दोस्त ने ही चाकू घोंपकर की थी हत्या, दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पानीपत के नांगल खेड़ी में राहुल मलिक की हत्या के मामले में आर्यन और साहिल को गिरफ्तार किया गया है।

पानीपत का राहुल मलिक हत्याकांड (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
राहुल मलिक हत्याकांड में आर्यन और साहिल गिरफ्तार
शराब पार्टी में गाली-गलौज के बाद हत्या हुई
आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर
जागरण संवाददाता, पानीपत। नांगल खेड़ी निवासी राहुल मलिक हत्याकांड में गिरफ्तार आर्यन और साहिल से पूछताछ में कई राजफाश हुए हैं।
थाना सेक्टर-29 प्रभारी रोबिन नैन का कहना है 20 अक्टूबर की रात शराब पीने के दौरान राहुल और उसके बचपन के दोस्त आर्यन के बीच गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में आर्यन और साहिल ने चाकू मारकर हत्या की थी। सेक्टर 29 थाना प्रभारी रोबिन नैन ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपित साहिल ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में ये कहा..
मैं साहिल नांगल खेड़ी (गढ़ी) का निवासी हूं। राहुल मलिक की हत्या के बाद गांव के ही दो सगे भाई मुझे और आर्यन को करनाल ले गए। वहां उन्होंने हमारे फोन बंद करवा दिए और बताया कि तुम्हारे फोन की लोकेशन ट्रेस हो सकती है। वहां शराब पीने के बाद उन्होंने चेयरमैन को फोन किया है।
कल सुबह आर्यन को पेश करना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपितों का नाम गांव के ही एक शख्स ने लिखवाया है। उन्होंने आर्यन से कहा कि अगर तुम जेल जाओ, तो यूपी के एक बदमाश के जानकार से मिल लेना। गांव के ही एक युवक को मारने की साजिश दो गांव के ही युवक कर रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
पुलिस का दावा- वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए वीडियो बनाया, दूसरे युवक की हत्या की साजिश का भी किया जिक्र
