युवा संसद में गूंजा राफेल मुद्दा, विपक्ष ने सरकार को घेरा
राजकीय कन्या सीसे स्कूल में मंगलवार को कमिश्नरी स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विपक्षी दलों ने देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों और राफेल विमान सौदे में हुए घोटाले पर सरकार को घेरा। सरकार की तरफ से मंत्रियों ने जवाब दिए। विपक्ष उनके जवाब से असंतुष्ट दिखाई दिया। नोंकझोंक के बीच संसदीय कार्यवाही पूरी हुई।
संवाद सहयोगी, मतलौडा : राजकीय कन्या सीसे स्कूल में मंगलवार को कमिश्नरी स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विपक्षी दलों ने देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों और राफेल विमान सौदे में हुए घोटाले पर सरकार को घेरा। सरकार की तरफ से मंत्रियों ने जवाब दिए। विपक्ष उनके जवाब से असंतुष्ट दिखाई दिया। नोंकझोंक के बीच संसदीय कार्यवाही पूरी हुई।
युवा संसद में विशेषाधिकार कानून, भ्रष्टाचार अधिनियम, छेड़छाड़ और दुष्कर्म कानूनों में संशोधन को लेकर कई विधेयक आंकड़ों सहित सभा पटल पर रखे गए। सत्ता पक्ष ने बहुमत से पास किया। 12 वर्ष की आयु तक की लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में मृत्यु दंड और 16 साल तक की लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में पोस्को एक्ट 2012 में संशोधन कर इसकी जांच दो माह में पूरी कर एकमत से कानून बनाने पर सहमति बनी। इससे पूर्व निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई। किसी ने ¨हदी में तो किसी ने अंग्रेजी में शपथ ली। युवा संसद में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। निर्णायक मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत होने लायक तीन छात्राओं शीतल, ज्योति व सपना का चयन किया। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाईट प्राचार्य बिजेंद्र नरवाल ने की। कुमारी सावित्री ने लोकसभा अध्यक्ष, ज्योति ने प्रधानमंत्री, आशु ने नेता प्रतिपक्ष, आशी ने विदेश मंत्री और सपना ने कानून मंत्री की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में एससीईआरटी गुड़गांव के डॉ. जितेंद्र यादव व डॉ. कृष्णपाल शामिल रहे।
ये मौजूद रहे
इस अवसर पर डीईईओ धर्मवीर कादियान, डिप्टी डीईओ कौशल्या आर्य, अंजू शर्मा और प्रधानाचार्य रणधीर ¨सह मौजूद थे।