रब दे बंदे संगठन अब हर रोज बांटेगा एक हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन
शहर में लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ीदार मजदूरों व गरीब लोगों को आ रही राशन व खाने की परेशानी को दूर करने के लिए रब दे बंदे संगठन ने उनकी इस पीड़ा को दूर करने का संकल्प उठाया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ीदार मजदूरों और गरीब लोगों को आ रही राशन और खाने की परेशानी को दूर करने के लिए रब दे बंदे संगठन ने उनकी इस पीड़ा को दूर करने का संकल्प उठाया है। संगठन अभी तक 1500 परिवारों को कच्चा राशन बांट चुका है। इसमें संगठन ने हर परिवार को 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, दाल, तेल, नमक, हल्दी, मिर्च, साबुन व मास्क दिया गया है। प्रशासनिक
राकेश चुघ ने बताया कि अब संगठन की ओर से लॉकडाउन के दौरान हर रोज एक हजार लोगों को खाने के पैकेट बांटे जाएंगे।
सीटीएमए के प्रधान और उद्यमी राकेश चुघ और शहर के कई उद्योगपतियों और समाज सेवियों ने मिलकर रब दे बंदे नाम से संगठन बनाया है और संगठन की ओर से पिछले कई दिनों से सब्जी मंडी स्थित संत जिदा कल्याणा मंदिर से राशन बांटने के कार्य का संचालन किया जा रहा है। संगठन में भूषण नागपाल, राजू मिगलानी, जोनी चावला, त्रिलोचन सेठी, जयदयाल तनेजा, श्याम सचदेवा, जयदेव संदूजा, अनिल बतरा, जोगेंद्र मोंगिया, दीपक सिगला, मनजीत सिंह, नीरज अरोड़ा, विक्की नागपाल, सुजान सिंह और हरजिंद्र सिंह शामिल हैं।