ना हिंदू बुरा है न मुसलमान बुरा है आ जाए बुराई पे तो इंसान बुरा है
बू अली कलंदर शाह के 720वें उर्स के दूसरे दिन कलंदर शाह दरगाह पर हजारों ने फरियाद कव्वालों ने कव्वालियों से बाधा शमा
जागरण संवाददाता, पानीपत: दरगाह शाह शरफुद्दीन-बू अली शाह कलंदर पानीपत का 720वा उर्स मुबारक मनाया गया। सुबह कुरान फातिया के बाद दिन में लंगर लगा। शाम को ईशा की नमाज के बाद मुंबई, दिल्ली उत्तराखंड से आई कव्वाल पार्टियों ने शमा बाधा। हर वर्ष कलंदर शाह पर दूर दराज से अकीदतमंद व कव्वाल अपनी फरियाद लेकर हाजिरी लगाने आते हैं। मुंबई से आए कव्वाल राजा फाजिल साबरी ने कव्वाली ना हिंदू बुरा है न मुसलमान बुरा है आ जाए बुराई पे तो इंसान बुरा है, प्यार किए जा प्यार ही इबादत पर है सुनाकर जायरिनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आई सनम साहबा ने तसवीरे मोहम्मद है मुखटा मेरे ख्वाहिस का कव्वाली सुनाई। सासद संजय भाटिया, आईजी हनीफ कुरैशी ने चादर पोशी की। अजमेर शरीफ से सूफी अंगरेज चादर लेकर कलंदर शाह पहुंचे।
सासद संजय भाटिया ने कहा कि पूरे देश में हर समाज साधु, संत, मौलवी, फकीर को मानता है। यदि इनके दिखाए गए इंसानियत के मार्ग पर चल नहीं पाते। हमें इनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता कर रहे आईजी हनीफ कुरैशी ने कहा कलंदर शाह ने इंसानियत का संदेश दिया। छोटे बड़े का सम्मान, मानव सेवा का उन्होंने संदेश दिया था। जनसंघ को वोट नहीं दिया भाजपा से भी तकरार
जमीयत उल्लामा हरियाणा पंजाब हिमाचल चंडीगढ़ के प्रधान मौलवी हारुन ने कार्यक्त्रम में कहा कि सासद संजय भाटिया जनसंघ के समय वोट मागने आते थे। जनसंघ से हमारा नाता ठीक नहीं रहा। भाजपा से भी तकरार कायम है। एक बार फतेहचंद विज वोट मागने आए। हमने कहा ईदगाह बना दो। साढ़े तीन फूट का पराठा हलवा खूब बिका
उर्स के मौके पर कैराना से आए इरसाद द्वारा बनाए गए साढ़े तीन फूट दो किलो के पराठे के साथ हलवा (मुगल पकवान) खूब बिका। 100 रुपये किलो तक पराठा बिका।