Move to Jagran APP

Punjab Elections Reschedule 2022: अनिल विज का पंजाब सरकार पर तंज, जानें क्या कहा

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर तंज कसा है। उन्‍होंने पंजाब में कांग्रेस कलह को लेकर कहा कि जनता की समस्‍या की बजाय कांग्रेस खुद की समस्‍याओं को हल नहीं कर पा रही है। जानिए विज ने क्‍या कहा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 03:52 PM (IST)
Punjab Elections Reschedule 2022: अनिल विज का पंजाब सरकार पर तंज, जानें क्या कहा
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पर तंज कसा।

पानीपत, [डिजिटल डेस्‍क]। हरियाणा के पड़ोसी राज्‍य पंजाब में चुनाव हैं। अब चुनाव की नई तारीख का एलान किया गया। इस पर हरियाणा में सियासत गर्मा गई। पंजाब सरकार पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जनता से बड़े वादे कर रहे हैं। ज‍बकि कांग्रेस पार्टी अंतर्कलह को नहीं सुलझा पा रही है। पार्टी में हमेशा कोई न कोई विवाद चलता रहता है। नेता एक दूसरे पर ही आरोप प्रत्‍यारोप लगाते रहते हैं। भाजपा ने हमेशा जनता के हित के फैसले लिए हैं। 

loksabha election banner

अखिलेश अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की चिंता करें, योगी किसी भी सीट से लड़ेंगे तो जीतेंगे

अनिल विज ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी की चिंता करने के बजाए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की चिंता करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से यदि चुनाव लड़ेंगे तो वह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। गौरतलब हैं कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ने पर तंज किया था।

अब ये है नया शेड्यूल

अब पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी को होंगे। 117 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होगी। एक फरवरी तक नामांकन दाखिल करवा सकते हैं। दो को नामांकन पत्रों की जांच और चार को नामांंकन वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद 20 फरवरी केा मतदान होगा। दस मार्च को मतगणना होगी।

हरियाणा के नेताओं ने संभाली कमान

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के नेताओं ने भी कमान संभाल ली है। हरियाणा के भाजपा नेताओं को जिम्‍मेदारी सौंप दी गई। अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल को पटियाला उत्‍तर ग्रामीण जिले की कमान मिली है। इनको सनौर, राजपुरा और घनौर तीन विधानसभा क्षेत्र संभालने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.