पानीपत में फैमिली आइडी से जुड़ेंगी प्रापर्टी आइडी, ये होगा फायदा
पानीपत में 1 लाख 73 हजार प्रापर्टी आइडी से जुड़ेंगी फैमिली आइडी। 40 सक्षम युवाओं की लगाई ड्यूटी पहले डोर टू डोर किया था सर्वे अब काल कर ले रहे जानकारी। नगर निगम में कर्मचारी अपने स्तर पर सक्षम युवाओं से काम करवा रहे है।
पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत की 1 लाख 73 हजार प्रापर्टी आइडी फैमिली आइडी से जुडेंगी। इसके लिए नगर निगम ने 40 सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई है। निगम कार्यालय में मौजूद डाटा को देखकर संबंधित प्रापर्टी आइडी मालिक के पास फोन कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
इसके बाद संबंधित प्रापर्टी आइडी को फैमिली आइडी के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पहले मार्च माह में डोर टू डोर सर्वे शुरू हुआ था। जो सफल नहीं हो सका। फिर से प्रापर्टी आइडी में संबंधित मालिक का फोन नंबर पर काल कर उनसे प्रापर्टी संबंधित जानकारी पूछी जा रही है। जिसे फैमिली आइडी से जोड़ा जा रहा।
नगर निगम में कुल प्रापर्टी आइडी एक लाख 73 हजार 726 है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के निर्देश पर नगर निगम में कर्मचारी अपने स्तर पर सक्षम युवाओं से काम करवा रहे है। नगर निगम ने फरवरी माह में ही 50 सक्षम युवाओं की डिमांड भेजी थी। अब 40 सक्षम युवा प्रापर्टी आइडी को फैमिली आइडी के साथ जोड़ने में लगे हुए है।
एप पर होगा पूरा सर्वे
सक्षम युवाओं को निगम की तरफ से सर्वे ओर एप दिया गया है। इसमें सक्षम युवा इस एप की मदद से संबंधित प्रापर्टी आइडी का डाटा देख सकते है। इसमें वह फोन कर प्रापर्टी आइडी को फैमिली आइडी के साथ जोड़ दिया जाएगा।
यह है प्रापर्टी स्थिति
- शहर में कुल एक लाख 73 हजार 726 प्रापर्टी आइडी है।
- शहर में 36 हजार 478 प्लाट व सिंचाई विभाग के खाली पड़े है।
- अभी तक याशी कंपनी द्वारा लगभग सभी असेसमेंट फार्म बांटे जा चुके और कब कैंप भी खत्म कर दिए गए।
फैमिली आइडी से पता चल सकेगा संपत्ति का ब्यौरा
प्रापर्टी आइडी से फैमिली आइडी जुड़ने से फर्जीवाड़े से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा सकेगा। इससे इनकम सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, ओबीसी सर्टिफिकेट बनाए जाने पर अधिक पारदर्शिता आएगी।
फैमिली आइडी से जुड़ रही प्रापर्टी आइडी : डीएमसी
नगर निगम के डीएमसी जितेंद्र कुमार ने जागरण से बातचीत में बताया कि फैमिली आइडी के साथ प्रापर्टी आइडी को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सक्षम युवा लगे हुए है। जो फोन कर जानकारी एकत्रित कर रहे है।