Move to Jagran APP

होटल में प्रॉपर्टी डीलर ने रात को महिला के साथ शराब पी, सुबह बाथरूम में मिला शव

लुधियाना का था मृतक। ड्राइवर के साथ घर से निकला था। होटल स्‍वर्ण महल के कमरा नंबर 109 के बाथरूम में मिला शव। पुलिस को नहीं मिल रहा सवाल का जवाब। कौन थे वो दो लोग।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 09:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 02:05 PM (IST)
होटल में प्रॉपर्टी डीलर ने रात को महिला के साथ शराब पी, सुबह बाथरूम में मिला शव
होटल में प्रॉपर्टी डीलर ने रात को महिला के साथ शराब पी, सुबह बाथरूम में मिला शव

जागरण संवाददाता, समालखा  : पंजाब के लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर 56 वर्षीय जोगिदंर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव जीटी रोड  स्थित स्वर्ण महल होटल के कमरा नंबर 109 के बाथरूम में मिला। उनके ड्राइवर के अलावा एक व्यक्ति और एक महिला भी इसी इस होटल के दूसरे कमरे में रुके थे। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति कोर्ट से भगोड़ा घोषित है। थाना प्रभारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया।

loksabha election banner

होटल मैनेजर अरविंद शर्मा ने बताया कि लुधियाना के मयूर विहार के जोगिंदर सिंह पुत्र मेवा सिंह ने गुरुवार की रात को 11 बजे होटल में अपनी आइडी पर कमरा नंबर 109 और 111 बुक कराए थे। उनके साथ ड्राइवर, एक अन्य व्यक्ति और एक महिला भी आए थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे स्टाफ ने चेक आउट के लिए कमरे में फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। एक कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो जोगिंदर सिंह बाथरूम में पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कौन है महाजन
जोगिंदर सिंह के साथ आया व्यक्ति और महिला शुक्रवार को 11 बजे निकल गए। महिला के साथ निकले व्यक्ति का नाम महाजन बताया जा रहा है। वह लुधियाना का ही रहने वाला है और कोर्ट से भगोड़ा घोषित है। ड्राइवर सरदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि देर रात तक  जोगिंदर और महाजन ने कमरा नंबर 109 में शराब पी। उनके साथ आई महिला ने भी शराब पी। सुबह चार बजे उसकी नींद खुली, तब भी जोगिंदर शराब पी रहे थे।

सिर के नीचे तकिया लगाया
सुबह आठ बजे वह नीचे टहलने के लिए आ गया। कुछ देर बाद कमरे में पहुंचा तो जोगिंदर बाथरूम में पड़े थे। महाजन और उसकी साथी महिला भी कमरे थे। उन्होंने उसे जोगिंदर के सिर के नीचे तकिया लगाने को कहा और खुद डॉक्टर को लाने की बात बोलकर निकल गए।

वैखो मैं आ गई डैडी
जोगिंदर की सबसे छोटी बेटी और पत्नी अपने एक जानकार जितेंदर के साथ होटल पहुंची। बेटी बिलखते हुए बोल रही थी- वैखो मैं आ गई डैडी, तुसी अक्‍खां तो खोलो। मम्मी डैडी नूं बोलो। इस दौरान मां बेटी, चालक पर आग बबूला हुई और उसको मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कई थप्पड़ मारे। बड़ी बेटी करनाल से पति संग पहुंची।

शाम को निकले थे घर से
बेटी डोली ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पापा की तबीयत ठीक नहीं थी। शाम चार बजे के करीब वह ड्राइवर के साथ निकले थे। हमने सोचा की डॉक्टर के पास गए होंगे।  ड्राइवर से बात की। पहले उसने डॉक्टर के पास ही जाने की बात कही। शुक्रवार को दोपहर के समय महाजन ने पानीपत के स्वर्ण महल होटल में पापा कीतबीयत खराब होने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.