Move to Jagran APP

प्रधान सचिव के सवाल पर सवाल, अधिकारी नहीं दे पाए जवाब डेयरी शि¨फ्टग व सुरक्षा पर ¨चता

उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने शहर के विकास पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 02:23 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 02:23 AM (IST)
प्रधान सचिव के सवाल पर सवाल, अधिकारी नहीं दे पाए जवाब
डेयरी शि¨फ्टग व सुरक्षा पर ¨चता
प्रधान सचिव के सवाल पर सवाल, अधिकारी नहीं दे पाए जवाब डेयरी शि¨फ्टग व सुरक्षा पर ¨चता

जागरण संवाददाता, पानीपत : उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने शहर समेत पानीपत खंड के विकास को लेकर अधिकारियों से सवाल पर सवाल किए लेकिन अधिकारी इनका ठीक से जवाब नहीं दे पाए। लीड बैंक मैनेजर मुद्रा लोन तक की जानकारी नहीं दे पाए। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और डेयरी शिफ्ट करने के आदेश नगर निगम को दिए। प्रधान सचिव ने जिले में हत्या व दुराचार की वारदातों पर ¨चता जताते हुए वांटेट व संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

prime article banner

प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने शनिवार को पानीपत ब्लाक के विकास की योजना को लेकर स्काईलार्क में विभन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीसी डॉ.चंद्रशेखर खरे, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता, निगमायुक्त शिवप्रसाद शर्मा व एसडीएम विवेक चौधरी सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

एलडीएम नहीं दे पाए एक भी सवाल का जवाब : प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने एलडीएम राकेश वर्मा से मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, लघु उद्योग व कामगारों के लोन की जानकारी ली। एलडीएम उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने एलडीएम को अगली बैठक आकड़ों के साथ पेश होने के निर्देश दिए।

शहर से शिफ्ट हों डेयरी, दो माह में लगाए जाएं सीसीटीवी : प्रधान सचिव ने नगर निगम अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली। निगम अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की कही। प्रधान सचिव ने इस पर ¨चता व्यक्त की। उन्होंने शहर में भीड़भाड़ क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित किया जाएं। निगमायुक्त को जल्द से जल्द इस योजना पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में डेयरी रहना बड़ा मुद्दा है। निगम अधिकारी डेयरियों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराएं। उन्होंने जिला में एक पार्क ओपन जिम और दो शौचालय वाला पार्क बनाने की कही। डीडीपीओ ने प्रधान सचिव को बताया कि 5 व्यायामशालाओं पर काम चल रहा है। इनमें वॉलीबाल व कबड्डी के खेलों पर जोर दिया जा रहा है।

पॉल्यूशन का पैमाना निकाला जाएं : प्रधान सचिव ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के भी हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रदूषण का अलग-अलग पैमाना निकालकर मापा जाएं और इसे अगली बैठक में रखा जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के छात्रों के बनाए गए जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्रों का आकड़ा तैयार किया जाएं। अरोड़ा ने कृषि अधिकारियों को कहा कि वे पानी की कमी में खेती करने वाले किसानों की पहचान कर आगे लाएं।

फूलों की खेती को दिया जाएं बढ़ावा : प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र को कहा कि वे किसानों को एक कलस्टर में संगठित होकर फसल बोने और बेचने को लेकर प्रक्रिया बताएं और करीब 20 ऐसे संगठन तैयार करें जो इस तरह काम कर सकें। इससे किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गेंदे के फूल की खेती के लिए भी 20 नए किसान तैयार किए जाए। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने डाक्टरों व स्टाफ की कमी की समस्या प्रधान सचिव के सामने रखी। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने बताया कि जिला के गांव नैन में 50 एकड़ में गोअभ्यारण्य की स्थापना की जा रही है। यह मई माह में शुरू हो जाएगा।

मोस्ट वांटेड काबू किए जाएं : प्रधान सचिव ज्योति अरोड़ा ने पुलिस अधीक्षक से कानून व व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कई बड़ी आपराधिक वारदातों की रिपोर्ट ली। एसपी ने इनकी जांच चलने की कही। प्रधान सचिव ने कहा कि पानीपत में दुराचार, हत्या व लूट की कई बड़ी वारदात हुई है। गैंगवार भी लगातार बढ़ने लगे हैं। उन्होंने एसपी को मोस्ट वांटेड व संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.