Move to Jagran APP

यहां मिलता है मिट्टी का प्रेशर कूकर, इतने प्रयोग देखकर हैरान रह जाएंगे

मिट्टी का प्रेशर कूकर, कढ़ाई, पानी की बोतल, तवा, नान स्टिक जैसे प्रयोग किए। रसोई में प्रयोग होने वाले लगभग 15 प्रकार के बर्तन बनाए। कुरुक्षेत्र गीता महोत्‍सव में लगा है स्‍टॉल।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 04:25 PM (IST)
यहां मिलता है मिट्टी का प्रेशर कूकर, इतने प्रयोग देखकर हैरान रह जाएंगे
यहां मिलता है मिट्टी का प्रेशर कूकर, इतने प्रयोग देखकर हैरान रह जाएंगे

पानीपत, जेएनएन । क्‍या आपने कभी मिट्टी के प्रेशर कूकर में खाना बनाया है। मिट्टी के इस कूकर में न केवल खाना स्‍वादिष्‍ट बनता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसी तरह मिट्टी का प्रयोग कर एक से बढ़कर एक काम की चीज बनाई गई है। यह मिट्टी के बर्तन आपको कुरुक्षेत्र के गीता जयंती महोत्‍सव में दिख जाएंगे। इन्‍हें बनाया है राष्ट्रीय अवार्डी गुजरात के मन्सुख भाई प्रजापति ने। उन्होंने मिट्टी के बर्तनों पर इतने प्रयोग किए और उन्हें ऐसे रूप दिया कि वे हर कार्य में फिट बैठ रहे हैं।

loksabha election banner

मन्सुख भाई प्रजापति ने न केवल उन्हें प्रोफेशनल रूप दिया बल्कि पूरे देश के साथ ही विदेशों तक में पहुंचा दिया। गुजरात की कंपनी मिट्टी कूल की ओर से बनाए गए प्रोडेक्ट इस बार कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह में पर्यटकों की उत्सुकता का कारण बन रहे हैं। मन्सुख भाई प्रजापति की कंपनी के डीलर धमेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से हर प्रकार के बर्तन बनाए जा रहे हैं। इनमें प्रेशर कूकर, कढ़ाई, पानी की बोतल, तवा, नान स्टिक, पानी का कैंपर, प्लेट, परांत, गिलास और रसोई में प्रयोग होने वाले लगभग 15 प्रकार के बर्तन शामिल हैं।

पानी से चलता है फ्रिज
कंपनी की ओर से सफेद मिट्टी से बना फ्रिज बिना बिजली के केवल पानी से ही चलता है। जिस कमरे में रखा रहेगा, वह उससे दस डिग्री तापमान को कम करने में सक्षम है। इसमें सब्जी दो से तीन दिनों तक ताजी रहेगी और उससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा। इसके अलावा पानी को इतना ठंडा करेगा कि वह ठंडा तो लगेगा, लेकिन गले का खराब नहीं करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.