राष्ट्रपति ने डॉ. एमकेके स्कूल के वाइस प्रिसिपल अनुज सिन्हा को किया सम्मानित
मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल के वाइस प्रिसिपल डॉ. अनुज सिन्हा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल के वाइस प्रिसिपल डॉ. अनुज सिन्हा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
स्कूल निदेशक रोशन लाल, प्रिसिपल मंजू सेतिया और प्रशासनिक अधिकारी संजीव शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. सिन्हा ने बताया कि यह उनका राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार है। इससे पहले कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने साइंस के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पानी से चलने वाली मोटरसाइकिल और बिना कंप्रेशर का फ्रिज बनाया था। स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाया है। इसके साथ कई अन्य अवॉर्ड दूसरे मंचों पर प्राप्त किए हैं।
डॉ. सिन्हा ने बताया कि उसके आविष्कारों में छठी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे आदिश सिन्हा का भी अहम योगदान रहा है। वह प्रोजेक्टों में पूरी मदद करता है।