विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest : कैथल में किसानों पर छोड़ी गई पानी की बौछार, लाठीचार्ज, एक घायल

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Thu, 26 Nov 2020 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:43 PM (IST)

Haryana Farmers Delhi Chalo Farmers Protest कैथल में पंजाब बोर्डर पर गांव टटियाना के पास किसानों को रोकने के लिए ...और पढ़ें

गांव टटियाना के पास पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के बैरिकेड्स लगाए गए।
गांव टटियाना के पास पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के बैरिकेड्स लगाए गए।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कैथल में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इसके बावजूद किसान नहीं रुके और आगे बढ़ते गए। किसानों की भारी संख्‍या को देखते हुए पुलिस बल को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्‍हें दिल्‍ली की ओर जाने दिया गया।

पंजाब के किसान कैथल की सीमा पर एकजुट होने लगे। सुबह से ही किसानों ने डेरा जमा लिया था। इसके बाद किसान दिल्‍ली के लिए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उनका रास्‍ता रोका। बावजूद किसान नहीं मानें और बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने लगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने उन पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। बावजूद किसान आगे बढ़ने लगे तो उन पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। किसानों की भारी संख्‍या को देखते हुए पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद किसानों को जाने दिया गया। किसान गुहला के बाद सीवन में प्रवेश करते हुए अब कैथल की ओर बढ़ रहे हैं।

दोहपर में कैथल के गुहला में पंजाब सीमा पर डटे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके पर एसपी शशांक कुमार और एसडीएम गुहला मौके पर पहुंचे। कैथल के गुहला में पंजाब सीमा पर पंजाब के 250 किसान डटे थे। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए पानी की बौछार की गई थी। किसानों और पुलिस में टकराव की स्थिति बनी। इसके बाद लाठीचार्ज शुरू कर दिया गया था। वहीं, पंजाब बोर्डर पर गांव टटियाना के पास जिला कैथल पुलिस द्वारा जिला की सीमा में घुसने वाले किसानों को रोकने के बैरिकेड्स लगाए गए थे। उन्हें भी हटा दिया गया।

Farmer protest in Kaithal

सुबह कुछ ऐसे थे इंतजाम

टटियाना, कमहेड़ी, उपली रोड़ अरनौल, चीचड़ थेह खरकां, कसौर, अजीमगढ़ तथा संगतपुरा में समुचित बैरीकेट व्यवस्था सहित सात इंटरस्टेट पुलिस नाकों के अतिरिक्त 16 अन्य इंटरडिस्ट्रिक नाके स्थापित किए गये है। छह डीएसपी के साथ एक-एक रिजर्व के अतिरिक्त एक महिला रिजर्व सहित सात पुलिस रिजर्व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात की है। क्षेत्र में निरंतर सुदृढ कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए गये है, जो निरंतर रुप से पुलिस कंट्रोल रुम की मार्फत स्थिती बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते रहेंगे।

पंजाब को छोड़़कर सभी रूटों पर चल रही है हरियाणा रोडवेज की बस

पंजाब रूट को छोड़कर सभी रूटों पर बसें चल रही है। पंजाब रूट को विभाग की तरफ से बंद किया हुआ है। रोडवेज की एसकेएस यूनियन द्वारा दोपहर को दो घंटे हड़ताल रखी जाएगी। अन्य यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं है।

सुबह इंटरस्टेट नाकों का पुलिस एसपी ने निरीक्षण

एसपी शशांक कुमार सावन द्वारा सुबह इंटरस्टेट नाकों  का निरीक्षण किया। एसपी द्वारा सभी पुलिस नाकों सहित विभिन्न स्थानों पर डयूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चैक करते हुए उचित दिशा-निर्देश दिए है। हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

कर्मचारी जवाहर पार्क में हो रहे है एकत्रित

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी जवाहर पार्क में एकत्रित हो रहे है। उसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय  में डीसी के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेगे।

लघु सचिवालय में स्पेशल पुलिस तैनात

जिला लघु सचिवालय में स्पेशल पुलिस तैनात की गई है। ताकि प्रदर्शनकारियों से किसी भी हालात में निपटा जाए। पुलिस द्वारा वीडियो ग्राफी की जा रही है।