फ्लाईओवर से गिरी गर्भवती तोड़ा दम
ब्रेजा कार की टक्कर से नीचे गिरी ऑटो सवार गर्भवती महिला की रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई।
फ्लाईओवर से गिरी गर्भवती तोड़ा दम जागरण संवाददाता, पानीपत : फ्लाईओवर पर ब्रेजा कार की टक्कर से नीचे गिरी ऑटो सवार गर्भवती महिला की रोहतक में मौत हो गई। महिला के देवर महेश की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेजा जाएगा।
सोनीपत के गांव धतौली के सतीश का परिवार ऑटो से सोमवार को क्षेत्र के गांव घरौंडा से शादी से लौट रहा था। फ्लाईओवर पर एग्रो मॉल के पास ब्रेजा कार चालक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार छह माह की गर्भवती दीपिका पत्नी दीपू फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे सड़क पर आ गिरी। महिला के दोनों पैर टूट चुके थे। सिविल अस्पताल से महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज और फिर रोहतक पीजीआइ रेफर किया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुचले थे पैर, सिर में चोट से मौत
महिला के स्वजनों ने बताया कि सड़क पर गिरने के बाद दीपिका के दोनों पैरों को पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया था। इससे दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। सड़क पर सिर लगने से अंदरूनी रक्त रिसाव हुआ। इस कारण उसकी मौत हो गई।