Move to Jagran APP

टिकट किसी को मिले सियासी रण में मोदी को जिताएंगे : प्रमोद विज

संगठन किसी को टिकट दे। हम सब एकजुट होकर लोकसभा के सियासी र

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 09:22 AM (IST)
टिकट किसी को मिले सियासी रण में मोदी को जिताएंगे : प्रमोद विज
टिकट किसी को मिले सियासी रण में मोदी को जिताएंगे : प्रमोद विज

जागरण संवाददाता, पानीपत : संगठन किसी को टिकट दे। हम सब एकजुट होकर लोकसभा के सियासी रण में समर्पण भाव से कार्य करेंगे। केंद्र में मोदी की सरकार दोबारा बनाएंगे। सेक्टर 11 स्थित विधायक के कार्यालय पर पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कही। विधायक ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पार्टी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं से सीधे संपर्क कर रही है। मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में राममेहर मलिक संयोजक बनाए गए हैं। अशोक कटारिया सहसंयोजक होंगे। विशाल गोस्वामी को दक्षिणी शहरी मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ता इनकी देखरेख में घर घर जाकर झंडा, बैनर और स्टीकर लगा कर मततादाताओं को जागरूक करेंगे। यमुनानगर में 15 फरवरी को युवा संसद का आयोजन होगा। पंकज शर्मा इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता सह संयोजक होंगे। नए वोटरों को लेकर यमुनानगर जाएंगे। कुरुक्षेत्र में 16 फरवरी को शक्ति केंद्र सम्मेलन होगा। मन की बात में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं के बीच होंगे। करनाल में 25 फरवरी को बुद्धजीवी सम्मेलन होगा। शहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोबारा बहुमत से सरकार बनाएगी। पार्टी कार्यक्रमों को लेकर पानीपत शहरी विधानसभा में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की डयूटियां भी लगाई गई। बैठक में ये पांच मंडल शामिल

शहरी हलके के उत्तरी शहरी, दक्षिणी शहरी, मॉडल टाउन, तहसील कैंप व कृष्णपुरा मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक व बूथ प्रमुख इस बैठक में शामिल हुए। मेयर अवनीत कौर, विस्तारक नेपाल राणा भी मौजूद रहे। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रथ के संयोजक विधुर रावल, युवा जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, पार्षद लोकेश नांगरू, संजीव दहिया, विजय जैन, प्रमोद देवी, अशोक कटारिया, अतर ¨सह रावल, निशा, मीनाक्षी नारंग व कोमल सैनी, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तनेजा, महेश नांरग, राममोहन शर्मा, सुनील कंसल और अमरजीत कोहली मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.