अंतरसदनीय भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद पर रखे विचार
मिलेनियम स्कूल में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की शिकागो यात्रा और ¨हदी की महत्ता पर अपने विचार रखे। प्रिंसिपल अमिता कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता में दो दर्जन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जागरण संवाद, पानीपत : मिलेनियम स्कूल में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद की शिकागो यात्रा और ¨हदी की महत्ता पर अपने विचार रखे। प्रिंसिपल अमिता कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता में दो दर्जन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंद, अंधविश्वास, ¨हदी, हिन्दुस्तान और इंटरनेट रहा। अधिकतर प्रतिभागियों ने ¨हदी को सशक्त और वैज्ञानिक भाषा करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्षो से ¨हदी ¨हदुस्तान में ही उपेक्षित होती आई है। छठी कक्षा में आकाश हाउस से अनवी प्रथम और जल हाउस से मायरा द्वितीय रही। सातवीं कक्षा में पृथ्वी हाउस से पर्ल प्रथम और जल हाउस से खुशी द्वितीय रही। आठवीं कक्षा में एंजेला निर्मोही और समृद्धि संयुक्त रूप से प्रथम रहे। इस मौके पर मुख्याध्यापिका मुक्ता नागपाल, पुष्पा शर्मा, मनीष शास्त्री, रजनी अरोड़ा, मधु शर्मा, पोंटी मागो, कविता गुप्ता और देवप्रिय मौजूद रही।