महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस पर प्रभातफेरी निकली
महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को पटेल नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। आर्य केंद्रीय सभा के नेतृत्व में निकाली गई इस प्रभात फेरी वैदिक भजनों का गुणगान किया गया। जगह-जगह स्वागत हुआ।
जागरण संवाददाता, पानीपत : महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस पर बृहस्पतिवार को पटेल नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। आर्य केंद्रीय सभा के नेतृत्व में निकाली गई इस प्रभात फेरी वैदिक भजनों का गुणगान किया गया। जगह-जगह स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से देशराज आर्य व डॉ. जसवंत सिंह मठाड़ू परिवार शामिल रहा। सभा के प्रधान बलराज एलाबाधी, कार्यकर्ता इंद्र मोहन आहूजा व आर्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. जसवंत सिंह मठाडू व उनके परिवार को माला पहनाकर स्वागत किया। ओम का ध्वज देकर सम्मानित किया।
प्रधान बलराज एलाबाधी ने बताया कि आर्य केंद्रीय सभा इस वर्ष निर्वाण दिवस कार्यक्रम आर्य समाज खेल बाजार में 20 अक्टूबर रविवार को शाम तीन से छह बजे तक मनाया जाएगा। स्वामी दयानंद सरस्वती ने दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त किया था। वह पूरे विश्व को अंधकार से प्रकाश की ओर ले गए। कार्यक्रम में मास्टर जगदीश, मित्रसेन एलबाधी, देसराज आर्य, राजीव आर्य, एसके बाहरी, जवाहर लाल आर्य, भगवान आर्य, केआर छोक्कर, संजीव मखीजा, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति आर्या, सीमा व सुमित्रा दूहन मौजूद रहें।