आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी
समालखा (विज्ञप्ति) आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में प्रभात फेरी
समालखा (विज्ञप्ति): आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में प्रभात फेरी निकाली गई। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका में अभिनय एवं कविताओं के माध्यम से देश के प्रति प्रेम भावना को उजागर किया। नन्हे-मुन्ने सिपाहियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों की आवाज से स्कूल का प्रांगण गूंज उठा। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के नारे लगाकर सभी को आकर्षित किया। प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने कहा कि देश का भविष्य आने वाले समय में एक सुरक्षित हाथों में होगा। जिस माटी में हम जन्मे हैं, उसकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। जिसके लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए।
बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन पर्व
डीपीएस पानीपत सिटी जूनियर में प्री-प्राइमरी विग के बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों की कलाई पर छात्राओं ने सुंदर राखियां बांधी। सभी बच्चों ने रक्षा बंधन के पर्व के विषय में विस्तार से जाना। बच्चों ने खुद ही मोती, रेशम के धागे से लेकर तिरंगे रंग से राखियां बनाई भी। प्रिसिपल ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।