Move to Jagran APP

शहर के 100 उद्योगों में 31 को होगा हनुमान जयंती का सामूहिक पाठ

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के 100 उद्योगों में हनुमान जयंती के दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

By Edited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 11:00 AM (IST)
शहर के 100 उद्योगों में 31 को होगा हनुमान जयंती का सामूहिक पाठ
शहर के 100 उद्योगों में 31 को होगा हनुमान जयंती का सामूहिक पाठ
जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के 100 उद्योगों में हनुमान जयंती के दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। यह फैसला पावरलूम श्रमिक सेवा समिति ने लिया। समिति के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र ने बताया सबको रोशनी फाउंडेशन द्वारा चलाए गए प्रकल्प हनुमान चालीसा संस्कार यज्ञ में पावरलूम श्रमिक सेवा समिति की यह आहुति होगी। समिति के पानीपत जिले में लाखों श्रमिक कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से पानीपत की 100 इकाइयों में हनुमान चालीसा की चौपाइयां गूंजेंगी। जाटल रोड शनि मंदिर के निकट आयोजित संस्था की बैठक में इन उद्योगों की सूची जारी की गयी, जिसमें रमेश मास्टर (ए.जी.वूलन मिल्स), तवकुश मास्टर (राणा टेक्सटाइल), सुनील तोमर (¨सगला टेक्सटाइल), ¨रकू मास्टर (ओम हैंडलूम), साकेत बिहारी मास्टर (धर्म टेक्सटाइल), राजकुमार मास्टर, (चावला हैंडलूम), राजकुमार भारती (मिगलानी टैक्सटाइल), लाल बिहारी मास्टर (जय दुर्गा), मास्टर सहदेव (नेता टेक्सटाइल), बबलू मास्टर (मंगला टेक्सटाइल), भगवान ¨सह मास्टर (केशव इंटरप्राइजेज), राज नारायण विश्वकर्मा (सर्व इंडिया) रामनाथ विश्वकर्मा (पर्व इंडिया) मास्टर फूल चन्द्र वर्मा (गणपति लूमटैक्स), राममूरत यादव, (श्यामलाल हैंडलूम), मनीष मास्टर (शिवम टैक्सटाइल), सुधीर मास्टर (जगदम्बा हैंडलूम), सोनू मास्टर (जगदम्बा हैंडलूम), संतोष मास्टर (आरके, लूमटैक्स), दीनदयाल चौहान (एमएम फैब), रोहित (गोगिल टेक्सटाइल), रामचन्द्र मास्टर (हिमांशू टेक्सटाइल), संजय राणा मास्टर (बंसल हैंडलूम), सुभाष मास्टर (शिव गंगा हैंडलूम), माधवराम मुनीम ( दीप हैंडलूम), हरदयाल मास्टर (सूर्या हैंडलूम), राजेश मास्टर (मनीष की फैक्ट्री), दीनदयाल (स्वर्ण फैबरिक), सुबोध सैनी (ताय़ल ब्लैकेंट), भगवान ¨सह (नवल ¨जदल की फैक्ट्री), शिवम वर्मा (महेश हैंडलूम), श्यामनारायण (वंदना हैंडलूम), कुलदीप राणा (पी.के. हैंडलूम), हरिओम शर्मा (भारद्वाज हैंडलूम), छत्रपाल कश्यप (तेजल हैंडलूम), पिन्टू मास्टर (फौजी की फैक्ट्री), पंडित वीरेन्द्र कुमार (¨जदल कोटस पिन), मनोज ¨जदल (शंकर वूलन मिल), जगदीश मास्टर (आर.के. टेक्सटाइल), राजकुमार मास्टर (मनोज टेक्सटाइल), मास्टर बनवारी (नंदलाल टैक्सटाइल), मास्टर राज ¨सह (दिनेश हैंडलूम), मास्टर अमलगिरी (फारमल टेक्सटाइल), संजय भारती (दुआ टेक्सटाईल), मास्टर रोशन (सत्या टैक्सटाईल) आदि सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की। इस अवसर पर सस्था के प्रधान मास्टर राजेंद्र ¨सह, सरंक्षक फूलचंद वर्मा, उपप्रधान मास्टर कैलाश ¨सह, कैशियर मास्टर राममूरत यादव, दीन दयाल चौहान, राजकुमार मनौरिया, लाल बिहारी व मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय व विकास गोयल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.