छह घंटे बंद रहेगी 10 फीडरों की बिजली सप्लाई
बिजली निगम की तरफ से फीडरों पर स्पेशल रिपयेर अभियान चलाने के कारण छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली निगम की तरफ से फीडरों पर स्पेशल मरम्मत अभियान चलाने से लेकर अन्य कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को भी नई अनाज मंडी स्थित निर्माणाधीन 33 केवी सब स्टेशन की टावर लाइन खड़ी करने का काम होगा। ऐसे में करीब 10 फीडरों की छह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं मरम्मत कार्य के चलते भी कुछ फीडरों पर घंटों सप्लाई बंद रहेगी।
आज यहां बंद रहेगी सप्लाई
33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 पार्ट वन से चलने वाले 11 केवी फीडर एसटीपी अर्बन, हुडा इंडस्ट्री, सेक्टर-25 वन इंडस्ट्री, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, महादेव, ऊझा रोड अर्बन, अनाज मंडी अर्बन, सेक्टर 25 पार्ट थ्री व 33 केवी गोल्डन सब स्टेशन की सप्लाई सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक निर्माणधीन 33 केवी नई अनाज मंडी सब स्टेशन की टावर लाइन खड़ी करने के चलते बंद रहेगी।
-132 केवी सब स्टेशन पानीपत से चलने वाले 11 केवी फीडर किशनपुरा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
-132 केवी सब स्टेशन चंदौली से चलने वाले 11 केवी फीडर विजय नगर अर्बन की सप्लाई सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी।
-33 केवी काबड़ी सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी फीडर डीटीआइ अर्बन की सप्लाई दोपहर 11 से एक बजे तक बंद रहेगी।
-33 केवी सब स्टेशन बाबरपुर से चलने वाले 11 केवी फीडर रजापुर डीएस की सप्लाई दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
-132 केवी सब स्टेशन पानीपत से चलने वाले 11 केवी फीडर रेलवे रोड की सप्लाई एचटी की एक्सएलपीई केबल, ट्री कटिग व जनरल मरम्मत कार्य के चलते सप्लाई सुबह छह से 10 बजे तक बंद रहेगी।