पोस्टर मे¨कग में आस्था प्रथम, खूशबू रहीं द्वितीय
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को छात्र जागरुकता और राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर मे¨कग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें करीब 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आस्था श्रीवास्तव प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। कॉलेज के प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता ने युवा दिवस की सार्थकता पर कहा कि संस्कारों के बिना जीवन का कोई महत्व नहीं है। घमंड का त्याग, ईमानदारी से लक्ष्य की ओर बढ़ना ही स्वामी विवेकानंद की शिक्षा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि दिशा और दशा निर्धारित करना युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। पारंपरिक शिक्षा से अधिक मूल्यवान संस्कार युक्त शिक्षा है। व्यवहारिक और रोजगार परक शिक्षा प्रदान करना कॉलेज का भी ध्येय रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता गुप्ता ने किया।
पोस्टर मे¨कग में एमएससी तृतीय वर्ष की रेखा तीसरे नंबर पर रहीं और मनीषा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ. सरिता दलाल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राहुल जैन, प्रोफेसर यशोदा आदि मौजूद रहे।