फेसबुक पर पुलिसकर्मी ने की दोस्ती, मिलने के बहाने युवती से होटल में किया दुष्कर्म
फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हांसी पुलिस में कार्यकरत कांस्टेबल ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। युवती ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पानीपत/जींद, जेएनएन। फेसबुक के जरिए दोस्ती और फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिसकर्मी ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पहले युवती से फेसबुक के जरिए बात करता रहा। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर लेकर उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने महिला थाने में शिकायत दी तो आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
जींद शहर की एक काॅलोनी की एक युवती से कांस्टेबल ने फेसबुक पर दोस्ती करके होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने पुलिस कर्मी का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित कांस्टेबल हांसी पुलिस में कार्यरत था। महिला थाना पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
महिला थाने में युवती ने दी शिकायत में बताया कि तीन माह पहले फेसबुक पर अमीर रंगा उसका फेसबुक दोस्त बना था। दोस्त बनते ही अमीर रंगा मैसेंजर से उससे चेट करने लगा। अमीर ने बताया कि वह दरियावाला गांव का रहने वाला है और हरियाणा पुलिस में कार्यरत है।
आरोपित अमीर रंगा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बात करता था। इसी दौरान अमीर ने उससे मिलने का आग्रह करता रहा, लेकिन उसने मना कर दिया। फिर 13 अक्टूबर रात को उसने शहर के एक होटल में बुलाया। जब वह होटल में पहुंची तो उसे बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां पर उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपित अमीर रंगा हांसी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि कांस्टेबल अमीर रंगा के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।