पुलिसकर्मियों को मिलेंगे नए आवास
जिले के इंस्पेक्टर और हवलदारों को आशियाने का संकट नहीं रहेगा। उनके लिए थाना शहर परिसर में 36 क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसमें 18 इंस्पेक्टरों, 18 सिपाही और हवलदारों को अलॉट किया जाएगा। इस मद पर 4.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरियाणा पुलिस आवास निगम ने बजट की मंजूरी के प्रपोजल भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि थाना परिसर में करीब 50 साल से पुलिसकर्मियों के क्वार्टर बने हुए है,ं जो कि अब कंडम हालात में हैं। यहां रह रहे परिवारों को इनके ढहने का डर लगा रहता है। इन्हीं क्वार्टरों को तोड़कर नए घरों का निर्माण कराया जाएगा।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले के इंस्पेक्टर और हवलदारों को आशियाने का संकट नहीं रहेगा। उनके लिए थाना शहर परिसर में 36 क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसमें 18 इंस्पेक्टरों, 18 सिपाही और हवलदारों को अलॉट किया जाएगा। इस मद पर 4.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हरियाणा पुलिस आवास निगम ने बजट की मंजूरी के प्रपोजल भेज दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें कि थाना परिसर में करीब 50 साल से पुलिसकर्मियों के क्वार्टर बने हुए है,ं जो कि अब कंडम हालात में हैं। यहां रह रहे परिवारों को इनके ढहने का डर लगा रहता है। इन्हीं क्वार्टरों को तोड़कर नए घरों का निर्माण कराया जाएगा।
पार्क भी बनाया जाएगा
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तनावभरी रहती है। वे तनाव मुक्त और स्वस्थ रहें, इसलिए क्वार्टरों के साथ में पार्क बनाया जाएगा। इसमें सैर करने के लिए ट्रैक की व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। छायादार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।
----------
थाना शहर के सामने कंडम क्वार्टरों को तोड़कर नए क्वार्टर बनाए जाएंगे। इसका प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। सरकार से ग्रांट मिलते ही काम चालू कर दिया जाएगा।
विनोद रावल, एक्सईएन हरियाणा पुलिस आवास निगम