Move to Jagran APP

Haryana Exam: हरियाणा में दो दिन कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्‍त बसें, सुबह 4 बजे से होंगी रवाना

हरियाणा में 18 ओर 19 को पुलिस महिला कांस्‍टेबल की भर्ती परीक्षा है। पानीपत रोडवेज डिपो पर अतिरिक्त कर्मचारियों की लगाई गई हैं ड्यूटी। जीएम ने रद की तीन दिन के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां। पानीपत में इस बार सेंटर नहीं बनाया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:47 AM (IST)
Haryana Exam: हरियाणा में दो दिन कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा, रोडवेज चलाएगा अतिरिक्‍त बसें, सुबह 4 बजे से होंगी रवाना
हरियाणा में 18 और 19 सितंबर को पुलिस कांस्‍टेबल परीक्षा।

पानीपत, जागरण संवाददाता। शनिवार व रविवार को होने वाली महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज 25 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। 18 व 19 सितंबर को सुबह चार बजे से ही बसों को परीक्षार्थियों के लिए चलाएंगे। सुबह के समय 25 और शाम के समय 10 बसें चलाई जाएंगी। इसमें जहां भी परीक्षार्थी को जाना होगा, इसके लिए रोडवेज की बसें तैयार रहेंगी। इसमें रोडवेज कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई हैं।

loksabha election banner

कांस्टेबल परीक्षा रद होने के बाद पानीपत में इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। इसके कारण पानीपत के हजारों युवा दूर-दराज दूसरे जिलों में अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र व हिसार जाएंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हिसार के लिए भी बसें चलाने का निर्णय लिया है। 18 और 19 सितंबर को सुबह चार बजे बसें चलाई जाएंगी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए रोडवेज के सभी कर्मचारियों की जीएम विकास नरवाल ने छुट्टियां रद कर दी हैं। इसमें मेन गेट के बाहर सड़क पर और अंदर बूथ लेवल पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई हैं।

इस तरह है परीक्षा का शेड्यूल

18 सितंबर को सायं कालीन सत्र में ये परीक्षा 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी। 19 सितंबर को ये परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सायं कालीन सत्र में ये परीक्षा सायं 3 बजे से सायं 4:30 बजे तक होगी।

लंबे रूट के घटाए जाएंगे फेरे

कांस्टेबल परीक्षा को लेकर लंबे हरिद्वार, दिल्ली, करनाल, हिसार से जैसे रूट के फेरे घटाए जा सकते हैं। इन्हीं रूट से बसें हटाकर परीक्षा के लिए लगाई जाएंगी। सवारियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सवारियों की डिमांड के अनुसार ही बसें चलाई जाएगी।

कांस्टेबल भर्ती को लेकर अतिरिक्त बसें रहेगी तैयार

पानीपत डिपो के ट्रैफिक मैनेजर पंकज पूनिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि कांस्टेबल भर्ती को लेकर 25 अतिरिक्त बसों को रिजर्व किया गया। साथ जीएम ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद कर दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.