प्लूटो और मार्स सदन ने जीती विज्ञान प्रश्नोत्तरी
गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो वर्गों में अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो वर्गों में अंतर सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई गई। प्रथम वर्ग में तीसरी से पांचवीं और दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विभिन्न चरणों में कराई गई। प्रथम चरण में प्लूटो सदन से पांचवीं कक्षा अक्षत और आशु, चौथी की तेजस्वी और तीसरी कक्षा की छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूपिटर सदन द्वितीय रहा।
दूसरे वर्ग में क्रेक द कोकोनेट, बाउंस, सेटन डाउन समेत विभिन्न प्रतियोगिता कराई। इसमें मार्स सदन का छठी कक्षा का मिलन, सातवीं का तुषार व रिया और आठवीं कक्षा की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूपिटर सदन ने द्वितीय स्थान पर रहा। निदेशक मनोज धमीजा और प्रिसिपल पूजा जुनेजा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता कराई जाती हैं। इससे विद्यार्थियों को कोई भी विषय समझने में अधिक समय नहीं लगता।