Move to Jagran APP

अंतरसदनीय खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

चुलकाना रोड के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को जूनियर और सीनियर ग्रुपों में बांटकर अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता करवाई गई। जूनियर ग्रुप में छठी से आठवीं तो सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल विभागाध्यक्ष सुरेंद्र सरोहा ने बताया कि गांधी और विवेकानंद सदन के जूनियर ग्रुप के लड़के तथा लड़कियों ने भारी अंकों के अंतर से टैगोर और दयानंद सदन के खिलाड़ियों को हराया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 07:22 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 07:22 AM (IST)
अंतरसदनीय खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंतरसदनीय खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जागरण संवाददाता, समालखा : चुलकाना रोड के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को जूनियर और सीनियर ग्रुपों में बांटकर अंतर सदनीय खो-खो  प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर ग्रुप में छठी से आठवीं तो सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं के  विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल विभागाध्यक्ष सुरेंद्र सरोहा ने बताया कि गांधी और विवेकानंद सदन के जूनियर ग्रुप के लड़के तथा लड़कियों ने भारी अंकों के अंतर से टैगोर और दयानंद सदन के खिलाड़ियों को हराया। वहीं सीनियर ग्रुप में गांधी तथा विवेकानंद के छात्रों ने 7-5 के अंतर से टैगोर और दयानंद सदन के खिलाड़ियों को हराकर जीत प्राप्त की।

loksabha election banner

सीनियर लड़कियों में टैगोर तथा दयानंद सदन के खिलाड़ियों ने गांधी तथा विवेकानंद के खिलाड़ियों को हराया। प्राचार्य डॉक्टर सपना गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलना चाहिए। खेल से संगठन, एकता, सहयोग तथा नेतृत्व आदि गुणों का विकास होता है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.