कर्नाटक चुनाव की हार के बाद तुरंत बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के रेट : हरपाल
इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने कर्नाटक चुनाव में मिली हार की खीज निकाली है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पहले डीजल, पेट्रोल के भाव पर नियंत्रण रखा गया। अब जब कर्नाटक में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो डीजल, पेट्रोल के भावों में बढ़ोतरी हुई है। भाव बढ़ने का असर आम आदमी पर पड़ेगा। इससे महंगाई बढ़ेगी। हरपाल रोड़ ने कहा कि भाजपा की हार की शुरूआत हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, करनाल : इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने कर्नाटक चुनाव में मिली हार की खीज निकाली है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पहले डीजल, पेट्रोल के भाव पर नियंत्रण रखा गया। अब जब कर्नाटक में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो डीजल, पेट्रोल के भावों में बढ़ोतरी हुई है। भाव बढ़ने का असर आम आदमी पर पड़ेगा। इससे महंगाई बढ़ेगी। हरपाल रोड़ ने कहा कि भाजपा की हार की शुरूआत हो चुकी है। हरियाणा के लोग भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार बैठे हैं। इनेलो-बसपा के गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने हमेशा देश प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा को लोकतंत्र की हत्यारी सरकार कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई और जनविरोधी पार्टी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।