Move to Jagran APP

वार्षिक खेल दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी एल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस समारोह का आयोजन कि

By Edited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:04 PM (IST)
वार्षिक खेल दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
वार्षिक खेल दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

पानीपत, जेएनएन : आइबी एल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। छठी से 12वीं कक्षा के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन शिल्पी, अंकिता और निधि ने किया। चारों सदन के बच्चों ने ड्रम ध्वनि सहित परेड करते हुए प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान अशोक नागपाल व प्रिंसिपल गीता राठी को सलामी दी।उपप्रधान अशोक नागपाल लक्ष्मी नारायण मिगलानी व मोहनलाल अग्घी ने मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

ये रहे परिणाम
कक्षा छठी की बोरी रेस के लड़कों में नेहरु सदन से शुभ प्रथम व टैगोर सदन से राघव द्वितीय, सुभाष सदन से गोपाल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में नेहरु सदन से रिधि प्रथम, गांधी सदन से तान्या द्वितीय, सुभाष सदन से सेजल तृतीय स्थान पर रही। सातवीं कक्षा की लंगड़ी टांग दौड़ के लड़कों में सुभाष सदन से मोहित, नेहरु सदन से ध्रूव और गांधी सदन से सक्षम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में टैगोर सदन से खुशी प्रथम, गांधी सदन से कोमल द्वितीय, सुभाष सदन से रचना तृतीय स्थान पर रही। आठवीं कक्षा की साइकिल रेस के लड़कों में नेहरु सदन से अनमोल प्रथम, टैगोर सदन से ललित द्वितीय, सुभाष सदन से वंश तृतीय स्थान पर रहा।

लड़कियों में टैगोर सदन से प्रतिभा प्रथम, नेहरु व गांधी सदन से जूही व कनिका द्वितीय, सुभाष सदन से गुण तृतीय स्थान पर रही। नौंवी कक्षा की पीठू रेस लड़कों में गांधी सदन से साहिल प्रथम, टैगोर सदन से विवेक द्वितीय, नेहरु सदन से अनुज तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में नेहरु सदन से काजल प्रथम, सुभाष सदन से सिफा खान द्वितीय व टैगोर सदन से डॉली तृतीय स्थान पर रही। कक्षा दसवीं की रिले रेस में गांधी सदन प्रथम, नेहरु सदन द्वितीय रहा। 11वीं कक्षा की बाधा दौड़ के लड़कों की दौड़ में सुभाष सदन प्रथम, द्वितीय नेहरु व तृतीय गांधी सदन रहा। लड़कियों की दौड़ में टैगोर प्रथम, सुभाष द्वितीय व गांधी सदन तृतीय रहे। 12वीं कक्षा की ट्रथलोन रेस के लड़कों में गांधी सदन प्रथम, नेहरु सदन द्वितीय, टैगोर सदन तृतीय रहा। वहीं लड़कियों में नेहरु सदन प्रथम, गांधी सदन द्वितीय व सुभाष सदन तृतीय रहा। अध्यापिकाओं की 100 मीटर बैक दौड़ में मयूरी प्रथम, विनिता नागपाल द्वितीय व राधा रानी तृतीय रही। पुरुष वर्ग में जगदीश प्रथम, मुकेश द्वितीय व संजय तृतीय रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.