मौलिक कर्तव्य निभाएं, मानवाधिकारों के प्रति रहें सचेत : सीजेएम
संविधान में देश के हर व्यक्ति के अधिकार सुरक्षित हैं। सभी को स्वस्थ और स्वच्छ माहौल में जीने का हक है। सरकार ने भी मानव अधिकार आयोग बनाया हुआ है। सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में काम कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : संविधान में देश के हर व्यक्ति के अधिकार सुरक्षित हैं। सभी को स्वस्थ और स्वच्छ माहौल में जीने का हक है। सरकार ने भी मानव अधिकार आयोग बनाया हुआ है। सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में काम कर रही हैं।
विश्व मानव अधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम मनोज कुमार राणा ने निजामपुर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को ये बातें बतायी। उन्होंने कहा कि छात्र, श्रमिक, महिला, बुजुर्ग आदि सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। इसी के साथ मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन भी सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों को निभाने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा नूरवाला स्थित सरकारी स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एडवोकेट रंजीत पाल सिंह और दिनेश गर्ग मौजूद रहे। श्रमिकों को किया जागरूक
विश्व मानव अधिकार दिवस पर बाल अधिकार सुरक्षा समिति और ह्यूमाना संस्था की तरफ से नूरवाला स्थित एक फैक्ट्री में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव अधिकार, बाल अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, घरेलू हिसा की पीड़ित महिलाओं के अधिकार व श्रम कानून की जानकारी दी गई। फैक्ट्री में शिकायत और सुझाव पेटिका भी लगाई गईं। इस मौके पर रविद्र कुमार, सुधा झा और सचिन पाल आदि मौजूद रहे।