कैंप में 84 लोगों ने कराई शुगर और बीपी की जांच
लायंस क्लब समालखा हाईवे व श्री श्याम कृपा सेवा मंडल की ओर से पुराना बस अड्डा स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिद सिंह में तीसरा शुगर व बीपी जांच के लिए निश्शुल्क शिविर लगाया। करीब 84 लोगों की जांच की गई। क्लब के प्रधान संजय गोयल ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सभी सुख का आनंद पा सकता है लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इसमें लापरवाही होते ही बीमारियां शरीर को घेर लेंगी। उन्होंने कहा कि शुगर व बीपी बढ़ना और घटना खतरनाक होता है। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान गोपाल सिंह अश्वनी गुप्ता मनजीत शर्मा व सिद्धार्थ गाहल्याण मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, समालखा : लायंस क्लब समालखा हाईवे व श्री श्याम कृपा सेवा मंडल की ओर से पुराना बस अड्डा स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिद सिंह में तीसरा शुगर व बीपी जांच के लिए निश्शुल्क शिविर लगाया। करीब 84 लोगों की जांच की गई।
क्लब के प्रधान संजय गोयल ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सभी सुख का आनंद पा सकता है, लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा। इसमें लापरवाही होते ही बीमारियां शरीर को घेर लेंगी। उन्होंने कहा कि शुगर व बीपी बढ़ना और घटना खतरनाक होता है। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान गोपाल सिंह, अश्वनी गुप्ता, मनजीत शर्मा व सिद्धार्थ गाहल्याण मौजूद रहे।