पेट्रोल-डीजल सस्ता, लोगों को मिली बड़ी राहत, जानिए हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रेट
केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल पर एक्साइज दरें कम कर लोगों को बड़ी राहत दी है। जिससे देश में महंगाई पर भी लगाम लगेगी और लोगों की जेब ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तेल के दामों आई गिरावट के बाद जानें हरियाणा के अलग-अलग जिलों के पेट्रोल-डीजल के दाम।
पानीपत, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार ने डीजल पेट्रोल पर एक्साइज दरें कम की है। डीजल पर छह रुपये और पेट्रोल पर आठ रुपये लीटर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने की घोषणा की गई है। इससे डीजल के दाम सात रुपये और पेट्रोल के दाम 9.5 रुपये सस्ते हो गए। वर्तमान में पानीपत में डीजल का रेट 96.38 और पेट्रोल का रेट 105.56 चल रहा है। डीजल के भाव 91.38 और पेट्रोल के दाम 96.06 रुपये हो गया। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के रमेश माटा ने बताया कि एक्साइज कम होने से वैट के दाम भी कम हो गए।
हरियाणा तेल के दामों की सूची (आकड़े रुपये में)
जिला पहले अब घटे
पानीपत 96.38 (डीजल) 91.38 7
105.56 (पेट्रोल) 96.06 9.5
अंबाला 106.2 (पेट्रोल) 96.70 9.50
97.42 (डीजल) 90.42 7
करनाल में 105.30 (पेट्रोल) 95.08
97.32 (डीजल) 90.32
फतेहाबाद 106.65 (पेट्रोल) 98.65 8
97.87 (डीजल) 91.87 6
कुरुक्षेत्र 105.66 (पेट्रोल) 96.16 9.50
96.89 (डीजल) 89.89 7.00
कैथल 105.67 (पेट्रोल) 96.17 9.50
97.06 (डीजल) 90.06 7.00
यमुनानगर 105.90 (पेट्रोल) 96.40 9.50
97.12 (डीजल) 90.12 7.00
जींद 105.66 (पेट्रोल) 96.16 9.50
96.89 (डीजल) 89.89 7
हिसार 106.32 (पेट्रोल) 96.82 रुपये
97.53 (डीजल) 90.53 रुपये
सीएम ने जताया पीएम का आभार
वहीं, सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत में कटौती करने का फैसला लिया है। डीजल में 7 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल में 9.5 रुपये प्रति लीटर और उज्ज्वला योजना में घरेलू सिलेंडर में 200 रुपये प्रति सिलेंडर कमी की है इसके लिए वह पीएम का आभार जताते हैं।