Move to Jagran APP

कुख्यात बदमाश पवन की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई, टांग पर गोली लगते ही खड़े कर दिए हाथ panipat news

कई बार चकमा दे चुका दो पंप लूट का मास्टर माइंड कुख्यात बदमाश पवन को पुलिस ने हलकी सी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उचाना गांव से सीएसएसआरआइ की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक से दबोचा गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 12:59 PM (IST)
कुख्यात बदमाश पवन की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई, टांग पर गोली लगते ही खड़े कर दिए हाथ panipat news
कुख्यात बदमाश पवन की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई, टांग पर गोली लगते ही खड़े कर दिए हाथ panipat news

जेएनएन, पानीपत : पुलिस को कई बार चकमा दे चुका दो पंप लूट का मास्टर माइंड कुख्यात बदमाश पवन को पुलिस ने हलकी सी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। वह उचाना गांव से सीएसएसआरआइ की ओर जाने वाली सड़क पर बाइक से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को फंसता देखकर पवन ने पुलिस पर फायङ्क्षरग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। एक गोली उसकी  बाईं टांग में लगी। गोली लगते ही उसकी हिम्मत जवाब दे गयी। जब तक वह कोई और पैंतरा आजमाता, पुलिस ने उसे काबू कर लिया। बाद में उसे ट्रामा  सेंटर में भर्ती कराया। 27 जुलाई को नमस्ते चौक के पास और 28 को घरौंडा में पंप पर  पवन ने अपने दो साथियों के साथ लूट की थी। उसके दो साथियों करनाल के बीड़बडालवा निवासी पिं्र्रस व गोंदर गांव निवासी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पवन का मास्टर माइंड बताया गया। हत्या के दो मामलों में पवन को आजीवन कारवास की सजा सुनाई जा चुकी है। वह हिसार जेल से पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। उस पर हत्या, लूट, डकैती व हत्या के प्रयास में 14 मामले दर्ज है।

loksabha election banner

जांच टीम कई बार उसके नजदीक पहुंची, लेकिन वह बचता रहा 
पहले भी  दो बार वह पुलिस की गिरफ्त में आते आते बचा। पुलिस के एक सीनियर आफिसर के मुताबिक वह वारदात के बाद साथी बदल देता था। खुद को बचाने के लिए अपनी लोकेशन साथियों से भी शेयर नहीं करता था। मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता। एक जगह लंबे समय तक बिना गतिविधियों के छुपा रह सकता है। इस वजह से पुलिस के लिए उसे पकडऩा 

खासा चैलेंज बना हुआ था। 
टीम पर तीन फायर किए, पुलिस की एक गोली से पस्त शुक्रवार को जैसे ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, तो घेरने की रणनीति बनी। पानीपत के समालखा क्षेत्र  के महावटई गांव निवासी पवन 12 बचे आता दिखायी दिया। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। उसे रुकने की चेतावनी दी, इस पर उसने  फायङ्क्षरग शुरू कर दी टीम को लगा कि इस बार भी वह निकल सकता है, इसलिए जवाबी फायङ्क्षरग की। एक गोली उसकी टांग में लगी।  

दिल्ली और पंजाब में भी छापामारी की गई
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि दो पेट्रोल पंप हुई लूट की वारदात के बाद से ही पवन की तलाश विशेष टीम कर रही थी। उसकी तलाश में दिल्ली व पंजाब में भी छापामारी की गई थी। लगातार प्रयास करने की वजह से ही उसकी सटीक सूचना मिली। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा और उसने फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.