Move to Jagran APP

चिराग के प्रयासों से जल रही पर्यावरण बचाने की लौ, यमुना के तट पर रोपेंगे हजारों पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए यमुनानगर की एक संस्‍था लगातार मुहिम छेड़े है। यमुना के तट पर लगातार पौधे रोप रहे हैैं और अब करीब 20 हजार पौधे लगाने का उनका लक्ष्‍य है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 04:36 PM (IST)
चिराग के प्रयासों से जल रही पर्यावरण बचाने की लौ, यमुना के तट पर रोपेंगे हजारों पौधे
चिराग के प्रयासों से जल रही पर्यावरण बचाने की लौ, यमुना के तट पर रोपेंगे हजारों पौधे

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। पर्यावरण बचाने के लिए उठा एक कदम आज कारवां बन गया। अब तक करीब 59 हजार पौधे लगा चुकी पर्यावरण मित्र फाउंडेशन ने इस बार 20 हजार फलदार व औषधीय पौधे लगाने का संकल्प लिया है। शुरुआत वार्ड-13 के शहीद रॉकी पार्क, लाडो पार्क व पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पीपल, जामुन, बेलपत्र, आंवला, अमरूद, जामुन व नीम के पौधे लगाने से की गई। संस्था के पदाधिकारियों के मुताबिक जम्मु कालोनी से लेकर पुराना सहारनपुर रोड स्थित पुल तक करीब 10 किलोमीटर यमुना की पटरी पर ये पौधे रोपे जाएंगे।   

loksabha election banner

संयुक्त प्रयास करें 

संस्था के अध्यक्ष चिराग सिंघल का कहना है कि नदियों की पवित्रता को लौटाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए यदि संयुक्त प्रयास किए जाएं तो परिणाम अवश्य ही सकारात्मक आएंगे। धरती पर घट रही हरियाली और पर्यावरण और नदियों में घुल रहे जहर की स्थिति से आहत होकर उन्होंने इस दिशा में काम करना शुरू किया। वर्ष-2013 में उन्होंने पर्यावरण मित्र फाउंडेशन नाम से संस्था बनाई और साथियों के सहयोग से इस क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया। संस्था न केवल यमुनानगर, उत्तराखंड, उत्तरांचल व पंजाब राज्य में भी काम कर ही है। जिले में 65 सदस्य जुड़े हुए हैं। हालांकि पेशे से वह केमिकल इंजीनियर हैं, लेकिन अपने काम से कुछ समय पर्यावरण के लिए निकालने का निर्णय उन्होंने लिया।

चिराग सिंघल ने कहा कि हम सभी को हर अवसर पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए। चार साल से शहीद रॉकी पार्क में पौधारोपण किया जा रहा है। जल्द ही सुंदर हर्बल पार्क तैयार करने की योजना है। साथ ही पश्चिमी यमुना के किनारों पर भी लगातार पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही गंदे नालों को बंद करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। हम सभी को अपने घरों, काया्रलयों व आसपास तुलसी, नीम, हल्दी, अश्वगंधा का पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

सफाई के क्षेत्र में भी कर रहे कार्य

स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था की ओर से समय-समय पर सेमिनारों का भी आयोजन किया जाता है। यदि किसी कालोनी में गंदगी है या फिर नियमित रूप से सफाई नहीं होती तो, इस बारे प्रशासन को अवगत करवाया जाता है। वार्ड-13 से पार्षद निर्मल चौहान का कहना है कि संस्था का यह अच्छा प्रयास है। रविवार को शहीद रॉकी पार्क व लाडो पार्क के अलावा यमुना नहर के किनारे भी फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस मुहिम वह उनके साथ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.