Move to Jagran APP

Panipat Weather Forecast: सुबह से बादल छाए, शाम तक बारिश के आसार

Panipat Weather Update पानीपत में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो शाम तक बारिश की उम्‍मीद है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 12:16 PM (IST)
Panipat Weather Forecast: सुबह से बादल छाए, शाम तक बारिश के आसार
Panipat Weather Forecast: सुबह से बादल छाए, शाम तक बारिश के आसार

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। तिखी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार तापमान अधिकतम 32 डिग्री रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसूनी बारिश सितंबर के अंत तक हो सकती है। ठंड का असर भी जल्दी और ज्यादा नजर आने वाला है। अगस्त माह में सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। प्रदूषण के स्तर में सुधार रहा। हुडा सेक्टर 18 स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयंत्र के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 एमजी रहा। कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बारिश हो सकती है। 

वहीं कुरुक्षेत्र में बादलों की बीच सुबह से ही खिली धूप

शुक्रवार को जिला भर में हुई झमाझम बरसात के बाद शनिवार की सुबह बादलों के बीच से धूप खिली। बरसात होने से सुबह ठंडी रही और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम सुहावना होेने पर सुबह के समय सड़कों पर सैर करने वालों की भीड़ रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तरह का मौसम बना रहेगा। बरसात के बाद मौसम में नमी की मात्रा 84 फीसद तक रही। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। रात का तापमान 25 और 26 डिग्री के बीच रहेगा। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि हल्की बूंदाबांदी से किसी भी तरह की फसल को कोई नुकसान नही है।

कैथल में भी बादल छा गए

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। वहीं हवाएं भी तेज चली। वीरवार को हुई बरसात के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को बरसात हो सकती है।  मौसम में आ रहे बदलाव के अनुसार ही किसान अपनी फसलों की देखभाल करे। तापमान के हिसाब से किसान खाद व दवाई का प्रयोग करे। 

मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। बरसात होने का अनुमान है। धान की फसल के लिए मौसम अच्छा है। धान इस मौसम में अच्छा फुटाव करेगी। उससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। वहीं शाम को हल्की बरसात होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.