Move to Jagran APP

बढ़ता जा रहा है ठंड का प्रकोप, सुबह 10 बजे तक छाया रहा घना कोहरा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्राें में देखने को मिल रहा है। यमुनानगर में सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया गया। इससे न्‍यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 01:35 PM (IST)
बढ़ता जा रहा है ठंड का प्रकोप, सुबह 10 बजे तक छाया रहा घना कोहरा
यमुनानगर में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा।

पानीपत, जेएनएन। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ तौर देखा जा रहा है। ठंड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। सोमवार को न्यूनतम आठ व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। धूप निकलने के बाद ठंड से राहत मिली। इस दौरान लोग पार्कों में टहलते हुए देखे गए।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम तापमान आठ, बुधवार को अधिकतम 25 व न्यूनतम नौ, वीरवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम नौ, शुक्रवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम 11, शनिवार से सोमवार तक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खान-पान में आया बदलाव

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदल चुकी है। सुबह देरी से बिस्तर छोड़ रहे हैं और सैर के दौरान भी ठंड के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का असर खानपान पर भी देखा जा रहा है। फास्ट फूड, सूप और चाय की ओर रुझान अधिक देखा रहा है। इसके अलावा गाजर का जूस भी लोगों को लुभाने लगा है।

बच्चों को पानी से रखें दूर

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण गुप्ता का कहना है कि बच्चों को पानी के संपर्क से दूर रखें। ठंड से बचाएं क्योंकि इन दिनों विंटर डायरिया की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अंगीठी या रूम हीटर का प्रयोग न करें। बच्चों को बाइक पर बिठाकर सफर करने से परहेज करें। कोहरे व अधिक ठंड के दौरान बच्चों को बाहर न निकलने दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.