Move to Jagran APP

Panipat Weather Forecast : पानीपत के मौसम का बदला मिजाज, अक्‍टूबर के पहले हफ्ते ठंडक ने कराया अहसास

हरियाणा के पानीपत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अक्‍टूबर के पहले हफ्ते में ही पानीपत में मौसम में ठंडक का अहसास कराया। रात में तापमान में कमी आई। न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 02:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 02:33 PM (IST)
Panipat Weather Forecast : पानीपत के मौसम का बदला मिजाज, अक्‍टूबर के पहले हफ्ते ठंडक ने कराया अहसास
पानीपत में मौसम के मिजाज में परिवर्तन देखने को मिला।

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा के पानीपत के मौसम के मिजाज बदल रहा है। शाम के समय सर्दी महसूस होने लगी है। न्‍यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया है। अभी तक  अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया है। यह 34 तक पहुंच सकता है। मानसून विदा हो चुका है। अब धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है। उमस कम हो रही है। शनिवार को मौसम खुला रहा। इस बार सितंबर में बारिश नहीं हो सकी। हालांकि उम्‍मीद जताई जा रही थी बारिश होगी पर ऐसा हुआ नहीं।

loksabha election banner

पानीपत में आज ये रहेगा मौसम

दोपहर 2 बजे - 34 डिग्री सेल्‍सियस

शाम 4 बजे - 34 डिग्री सेल्‍सियस

शाम 5 बजे - 33 डिग्री सेल्‍सियस

शाम 6 बजे - 30 डिग्री सेल्‍सियस

शाम 7 बजे - 29 डिग्री सेल्‍सियस

रात 9 बजे - 25 डिग्री सेल्‍सियस

रात 11 बजे - 23 डिग्री सेल्‍सियस

कुरुक्षेत्र में 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

कुरुक्षेत्र में अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में ही रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंचने लगा है। ऐसे में लोग दिन में भी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। इससे सुबह और शाम का मौसम सुहावना होने पर लोग सैर पर खूब मस्ती कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने पर रविवार की सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

दिन में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में नमी का स्तर 57 फीसद रहा है। इसके साथ ही हवा की गति तीन से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तह रह सकता है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.