पानीपत शहरी सीट पर सभी की निगाहें, हार-जीत के अंतर का शुरू हुआ आंकलन Panipat News
विधानसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें अब परिणाम पर लगी है। शहरी विधानसभा सीट पर कितने अंतर से होगी हार-जीत।
पानीपत, [महावीर गोयल]। विधानसभा चुनाव 2019 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें अब परिणाम पर लगी है। शहरी विधानसभा सीट पर कितने अंतर से होगी हार-जीत। चुनाव के संपन्न होने के बाद ही दोनों पार्टियों के समर्थक यह टटोल रहे थे कि किसे कितने वोट मिल सकते हैं।
2009 के विधानसभा चुनाव में पानीपत शहरी सीट पर 65.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में शहरी सीट पर 68.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार लगभग 54.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो 14 प्रतिशत कम है। कम मतदान का नुकसान किस पार्टी को होगा। यह भी चर्चा का विषय रहा। दोनों पार्टियों के समर्थक अपने स्टैंडर्ड चश्मे से देख रहे हैं।
2014 में भाजपा की रोहिता रेवड़ी ने 38.51 फीसदी वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी बुल्लेशाह को हराया था। रोहिता ने 53721 वोट अधिक प्राप्त किए थे। वर्ष 2009 के चुनाव में कांग्रेस के बलबीर पाल शाह ने भाजपा प्रत्याशी को 12159 वोटों से हराया था। कांग्रेस ने 2009 में 12.87 प्रतिशत से विजयी प्राप्त की। शहरी शहरी सीट (25) पर सुबह से मतदान कम हुआ। बूथों पर लंबी लाइनें नहीं लग पाई। लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर बाहर तक लाइनें लगी थी विधानसभा में ऐसा देखने में नहीं मिला। सुबह बुजुर्गों का मतदान पर जोर अधिक रहा।
वरिष्ठ नागरिकों को एसडी विद्या मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुष्प देकर स्वागत किया। पुष्प के खुशबू से धीरे-धीरे मतदान ने रफ्तार पकड़ी। तीन बजे तक औसतन 40 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे तक लगभग 54 फीसद मतदान हुआ। पांच प्रमुख बूथ कुल वोट मतदान बूथ नंबर 146 1416 803 बूथ नंबर 147 851 417 बूथ नंबर 148 1280 635 बूथ नंबर 149 1284 711