विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में टिकट मांगने पर TTE ने जड़ा थप्पड़, स्टेशन पर जमकर हंगामा; Video हो रहा वायरल

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:36 PM (IST)

पानीपत रेलवे जंक्शन पर टिकट मांगने को लेकर एक युवक और टीटीई के बीच विवाद हो गया, जिसमें युवक ने टीटीई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।

पानीपत में टिकट मांगने पर TTE ने जड़ा थप्पड़। वीडियो से ली गई फोटो

पानीपत में टिकट मांगने पर TTE ने जड़ा थप्पड़। वीडियो से ली गई फोटो

HighLights

  1. पानीपत जंक्शन पर टीटीई और युवक के बीच विवाद हुआ।

  2. युवक ने टिकट मांगने पर टीटीई द्वारा थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।

  3. घटना के बाद स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ, वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, पानीपत। रेलवे जंक्शन पर पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर तीन दिन से धरना दे रहे पूर्वांचल समिति के लोगों और टीटीई के बीच रविवार को विवाद हो गया। स्टेशन परिसर में टिकट चेकिंग के दौरान युवक मुलायम और टीटीई सोहन के बीच कहासुनी हो गई। मुलायम ने टीटीई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। विवाद की जानकारी मिलने पर धरने पर बैठे पूर्वांचल समिति के लोग भी स्टेशन परिसर में पहुंच गए।

मुलायम ने बताया कि वह पानी लेने के लिए रेलवे जंक्शन पर आया था। इसी दौरान टीटीई ने उससे टिकट मांगा। टिकट को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। मुलायम ने आरोप लगाया कि इसी दौरान टीटीई ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने धरनास्थल पर बैठे लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कई लोग स्टेशन परिसर में पहुंच गए।

क्या बोले टीटीई?

वहीं, टीटीई सोहन ने युवक के आरोप को गलत बताया। उनका कहना था कि मुलायम गीता जयंती एक्सप्रेस से उतरकर आया था और जांच के दौरान उसके पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। बिना टिकट मिलने पर उसकी रसीद बना दी गई थी।

टीटीई ने बताया कि जुर्माने की राशि जमा करने के बजाय युवक पैसे लेने के लिए बाहर गया और वहां से कई लोगों को साथ लेकर वापस स्टेशन पर आ गया। उनका कहना था कि युवक ने जुर्माने की राशि भी जमा नहीं की। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रही।